समस्तीपुर/उजियारपुर :- उजियारपुर थाना क्षेत्र के चंदौली गांव से पुलिस ने तीन युवकों को गांजा के साथ गिरफ्तार किया। हालांकि मौके से चार लोग भागने में सफल रहे। बताया गया है कि सभी युवक गांजा बेचने का धंधा करते हैं। पकड़े गये युवकों में रामचंद्रपुर अंधैल गांव के जयनारायण सिंह का पुत्र पवन कुमार, श्रीकृष्ण राय का पुत्र उमेश राय तथा चंदौली निवासी ररामप्रीत सिंह का पुत्र लालबहादुर सिंह शामिल हैं। जबकि फरार लोगों में चकसिराय निवासी नाथो दास का पुत्र राकेश दास, रामनंदन दास का पुत्र रामनाथ दास, रामचंद्रपुर अंधैल गांव निवासी जयकिशुन राय का पुत्र दिनेश राय व एक अन्य शामिल है।
थानाध्यक्ष मुकेश कुमार ने बताया कि मंगलवार रात चंदौली गांव में पुलिस गश्त लगा रही थी। उसी दौरान पुुलिस की नजर कुछ युवकों पर पड़ी। पूछताछ एवं छानबीन में मौके से एक किलो ग्राम गांजा बरामद किया गया। इसके साथ ही पुलिस ने तीन युवक को दबोच लिया। थानाध्यक्ष ने कहा इस संबंध में सात लोगों को नामजद किया गया है। फरार युवकों की गिरफ्तारी शीघ्र की जायेगी।
समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के दादपुर स्थित एक विवाह भवन में रिसेप्शन पार्टी के…
बिहार के शहरों में जलजमाव की बढ़ती समस्या को देखते हुए राज्य सरकार ने अहम…
राजधानी पटना के जानीपुर थाना क्षेत्र में डॉक्टर के अपहरण मामले में बड़ी कार्रवाई की…
तस्वीर : फाईल (माही-मनीषा) समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के गरूआरा चौर स्थित एक विवाह…
समस्तीपुर : नशा मुक्ति दिवस के अवसर पर शहर के मगरदही चौक स्थित Kids and…
समस्तीपुर : जिला नियोजनालय, समस्तीपुर के तत्वावधान में 16 फरवरी से 21 फरवरी तक विभिन्न…