Samastipur

शिक्षक नियुक्ति फर्जीवाड़ा; 18 स्कूलों के HM को जांच कमिटी के अध्यक्ष ने कल सभी कागजातों के साथ किया तलब, नहीं आने पर होगी कारवाई !

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े

समस्तीपुर/विभूतिपुर :- अब संदिग्ध शिक्षिकों के नियुक्ति से संबंधित जांच में तेजी आने लगी है। शिक्षक नियुक्ति में फर्जीबाड़े की जांच को लेकर कमिटी के अध्यक्ष ने डेढ़ दर्जन संबंधित विद्यालय के एचएम को 27 सितंबर को तलब किया है। इस संबंध में जांच कमेटी के अध्यक्ष सह अपर समाहर्ता (आपदा प्रबंधन) राजेश कुमार सिंह ने पत्र जारी कर विभूतिपुर प्रखंड के प्राथमिक विद्यालय आलमपुर मुसहरी, प्राथमिक विद्यालय धोबीटोल बोरिया, प्राथमिक विद्यालय कामा स्थान सिरसी, प्राथमिक विद्यालय बलहा 2, प्राथमिक विद्यालय बड़कुरबा मुरिया स्थान, प्राथमिक विद्यालय पुरुषोत्तमपुर,

उत्क्रमित मध्य विद्यालय कोदरिया, प्राथमिक विद्यालय बरियारपुर, प्राथमिक विद्यालय तरुणिया, प्राथमिक विद्यालय सैदपुर, प्राथमिक विद्यालय नवटोलिया वार्ड एक, मध्य विद्यालय समर्था, प्राथमिक विद्यालय संग्रहा खेराज, प्राथमिक विद्यालय बिशनपुर शिशबन्नी, प्राथमिक विद्यालय केराई, प्राथमिक विद्यालय कल्याणपुर उत्तरी, प्राथमिक विद्यालय यादव टोल केराई मुसहरी, नव प्राथमिक विद्यालय रामगढ़ वार्ड 3 के प्रधानाध्यापक के नाम पत्र निर्गत कर सभी कागजातों के साथ 27 सितंबर को तलब किया है।

जिसमें कहा गया है कि फर्जी शिक्षकों का नियोजन से संबंधित सोशल मीडिया एवं विभिन्न समाचार पत्रों में छपी खबर के आधार पर एक कमेटी का गठन किया गया। जिसके तहत निर्देश दिया गया है कि संबंधित शिक्षक एवं विद्यालय के प्रधान दिनांक 27 सितंबर 2024 शुक्रवार को (बीपीएससी टीआरई -1 एवं टीआरई-2) नव नियुक्त विद्यालय अध्यापक के नियुक्ति से संबंधित सभी साक्ष्य जैसे प्रवेशपत्र, नियुक्ति पत्र, पदस्थापन पत्र एवं अन्य सभी कागजात के साथ ससमय कार्यालय में उपस्थित होना सुनिश्चित करेंगे। ससमय उपस्थित नहीं होने पर इसकी सारी जबाब देह संबंधित प्रधानाध्यापक की होगी। इससे संबंधित विभाग के पदाधिकारी को भी दी गई है।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर : मैट्रिक परीक्षा के रिजल्ट में होटल चलाने वाले की बेटी ज्योति ने बिहार भर में चौथा स्थान लाया

समस्तीपुर : बिहार विद्यालय परीक्षा समिति द्वारा जारी मैट्रिक परीक्षा परिणाम में समस्तीपुर जिले की…

49 मिनट ago

लापरवाही छोड़ें नहीं तो होगा खतरा, समस्तीपुर में RPF जवानों ने लोगों को किया जागरूक

समस्तीपुर : रेलवे सुरक्षा बल (RPF) पोस्ट समस्तीपुर ने यात्रियों को जागरूक करने के लिए…

6 घंटे ago

चकनूर गोलीकांड में जख्मी युवक के दोनों दोस्त हुए फरार, गतिविधि संदिग्ध, दोनों पर पहले से भी दर्ज है अलग-अलग FIR

एक दोस्त चार्जशीटेड तो एक था वांटेड, गोली चलने वाले घटनास्थल को लेकर भी अब…

8 घंटे ago

समस्तीपुर रेल मंडल को उत्कृष्ट कार्यों के लिए मिला सम्मान, महाप्रबंधक ने प्रदान किया शिल्ड

समस्तीपुर : पूर्व मध्य रेलवे (East Central Railway) के हाजीपुर मुख्यालय में आयोजित सम्मान समारोह…

19 घंटे ago

अब लग्जरी गाड़ियों से चलेंगे बिहार के मंत्री-अधिकारी, सरकार ने जारी किया फरमान

बिहार में मंत्रियोंं, न्यायधीशों और अधिकारियों की यात्रा अब अधिक लक्जरी और आरामदेह होगी। सरकार…

20 घंटे ago