Samastipur

शिक्षक बहाली फर्जीवाड़ा; जांच के दौरान समस्तीपुर में दो हेडमास्टर व एक दलाल धराया, ADM ने थाना को बुला सौंपा

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े

समस्तीपुर :- समस्तीपुर में शिक्षक बहाली में फर्जीवाड़ा का मामला सबसे पहले Samastipur Town Media के द्वारा उजागर किया गया था, जिसके बाद लगातार जांच चल रही है। बहाली में गड़बड़ी मामले की जांच के क्रम में शुक्रवार को जिला प्रशासन ने दो हेडमास्टर और एक दलाल को गिरफ्तार किया है। सभी को समस्तीपुर नगर थाने की पुलिस के हवाले कर दिया गया है। जिले के अपर समाहर्ता (आपदा) राजेश कुमार सिंह के नेतृत्व में जिला प्रशासन की जांच टीम ने फर्जी तरीके से बहाली मामले की जांच के क्रम में संदेह के घेरे में आए स्कूलों के एचएम व शिक्षकों को जांच के लिए बुलाया था। वहीं से तीनों को पुलिस की कस्टडी में भेज दिया गया। पुलिस सभी से पूछताछ कर रही है।

जानकारी के अनुसार, विभूतिपुर प्रखंड के पुरूषोत्तमपुर प्राथमिक विद्यालय के एचएम दिलीप राम से पूछताछ में प्रशासन की टीम को शक हुआ। जिसके बाद उससे कड़ाई से पूछताछ की गयी। गलत तरीके से शिक्षक की बहाली कराने में दलाल की भूमिका निभाने वाला परवेज भी आया था। अधिकारियों ने उसे भी बुलाया। इसके अलावा शिक्षक दिलीप राम का सहयोग करने के आरोप में प्राथमिक विद्यालय नवटोलिया के हेडमास्टर अविनाश कुमार टंडन को भी अधिकारियों ने गिरफ्तार कर नगर थाने की पुलिस के हवाले कर दिया।

इस संबंध में अपर समाहर्ता राजेश कुमार सिंह ने बताया कि प्रशासन की टीम शिक्षक बहाली में गडबड़ी की गंभीरता से जांच कर रही है। तत्कालीन डीएम योगेंद्र सिंह ने जांच कमेटी का गठन किया था। पूछताछ में पुरूषोत्तमपुर प्राथमिक विद्यालय के एचएम दिलीप राम ने गुमराह करने का प्रयास किया। उसी क्रम में गहन पूछताछ में परवेज नाम के दलाल के माध्यम से निकहत परवीन की बहाली कराने का मामला पता चला।

ADM सह जांच कमिटी के अध्यक्ष ने क्या कुछ कहा देखें :

नवटोलिया प्राथमिक विद्यालय के एचएम अविनाश कुमार टंडन ने कार्यालय में दिलीप राम की पैरवी कर रहा था। उन्होंने बताया कि फर्जीवाड़ा किया गया है। गलत तरीके से कितने लोगों की बहाली हुई है इसकी संख्या जांच के बाद ही बताया जा सकता है। उन्होंने बताया कि इसमें कोई गिरोह काम कर रहा है जिसकी भी जांच की जा रही है। उन्होंने बताया कि प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी की भी भूमिका की जांच की जा रही है। जांच पूरी होने पर ही कुछ बताया जा सकेगा।

कलेक्ट्रेट में थी सुरक्षा की कड़ी व्यवस्था

शिक्षक बहाली में जांच को लेकर प्रशासन ने जिला आपदा कार्यालय में सुरक्षा की कड़ी व्यवस्था कर रखी थी। विभूतिपुर प्रखंड के जिन 18 स्कूलों के एचएम को बहाली से संबंधित सभी कागजात के साथ बुलाया गया था, उन सभी को पुलिस की कड़ी निगरानी में रखा गया था। किसी को कमरे से बाहर जाने की भी अनुमति नहीं थी। जांच की कार्रवाई के दौरान शिक्षा विभाग के भी कई अधिकारी उपस्थित थे।

यहां देखें वीडियो :

Avinash Roy

Recent Posts

वारिसनगर में युवक का शव मिलने से सनसनी, ह’त्या की आशंका को लेकर लोगों ने थाने को घेरा

समस्तीपुर/वारिसनगर : समस्तीपुर जिले के वारिसनगर थाना क्षेत्र के रोहुआ पूर्वी पंचायत के लड़वारा पुल…

12 घंटे ago

दलसिंहसराय में बदमाशों ने इंडियन बैंक के ATM को किया क्षतिग्रस्त, कैश चोरी की आशंका

समस्तीपुर/दलसिंहसराय : अनुमंडलीय अस्पताल रोड स्थित लोकनाथपुर गंज मोहल्ले में इंडियन बैंक शाखा के समीप…

13 घंटे ago

खत्म हुआ सियासी सस्पेंश, नीतीश ने खुद किया राज्यसभा जाने का ऐलान

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘X’ पर एक भावुक पोस्ट के…

15 घंटे ago

नीतीश के खिलाफ साजिश, सीएम आवास पर जुटे नाराज जेडीयू कार्यकर्ता; बोले- कोई और मंजूर नहीं

बिहार में बड़े सियासी उलट फेर की संभावना के बीच सीएम आवास एक अणे मार्ग…

18 घंटे ago

बिहार में भाजपा सरकार! नीतीश को मनाने के मिशन में ललन, संजय कामयाब हो पाएंगे?

बिहार में भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) का पहला मुख्यमंत्री बनाकर सरकार और राजकाज को अपने…

1 दिन ago

जेडीयू ने मान ली राज्यसभा जाने पर चर्चा की बात, विजय चौधरी बोले- फैसला नीतीश ही लेंगे

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने पर जनता दल यूनाइटेड (JDU) में चर्चा…

1 दिन ago