समस्तीपुर/ताजपुर :- रहीमाबाद बहादुरनगर में खेग्रामस के तत्वावधान में महिलाओं ने जुलूस निकाल प्रीपेड स्मार्ट मीटर पर रोक लगाने की मांग की। प्रदर्शन में शामिल महिलाओं का कहना था कि पहले सामान्य मीटर से ढ़ाई से तीन सौ रुपये महीना बिल आता था। प्रीपेड स्मार्ट मीटर लगते ही हर हफ्ते पांच सौ का रिचार्ज कराना पड़ता है।
महिलाओं ने सरकार से प्रीपेड स्मार्ट मीटर पर रोक लगाने के साथ ही 24 घंटे बिजली आपूर्ति की व्यवस्था करने, विद्युत सेवा शुल्क, मीटर शुल्क, लोड शुल्क, लोड जुर्माना पर अविलम्ब रोक लगाने, 2 सौ यूनिट फ्री बिजली देने की भी मांग की। माले नेता सुरेंद्र प्रसाद सिंह, खेग्रामस नेता प्रभात रंजन गुप्ता आदि ने कहा कि सबसे गरीब राज्य बिहार में सबसे महंगी बिजली आपूर्ति करना उपभोक्ताओं का शोषण है। इसके खिलाफ आंदोलन तेज किया जाएगा। मौके पर रजनी देवी, रधिया देवी, सुखिया खातुन, मो. कादिर आदि थे।
समस्तीपुर : एमएलसी डॉ. तरुण कुमार चौधरी ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से शिष्टाचार मुलाकात कर…
समस्तीपुर : जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-डीएम रोशन कुशवाहा एवं एसपी अरविंद प्रताप सिंह ने गुरुवार को…
समस्तीपुर : आगामी 12 सितंबर को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत की तैयारी को…
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले में बाढ़ की स्थिति को देखते हुए जिला प्रशासन ने निगरानी…
समस्तीपुर/बिथान : बिथान प्रखंड की सोहमा पंचायत में मनरेगा योजनाओं में कथित अनियमितता की शिकायत…
समस्तीपुर/रोसड़ा : रोसड़ा अनुमंडल के इतिहास में बुधवार को नया अध्याय जुड़ गया। पूजा कुमारी…