Samastipur

गोली से जख्मी ग्रामीण चिकित्सक की हालत गंभीर, किये गये रेफर

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

समस्तीपुर/कल्याणपुर :- कल्याणपुर थाना के भागीरथपुर पंचायत में जूट मिल स्थित नरगा गांव में सोमवार की देर शाम बदमाशों की गोली से जख्मी हुए ग्रामीण चिकित्सक की हालत गंभीर बनी हुई है। इलाज कर रहे डॉ. सौरव ने उन्हें बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर कर दिया है। बता दें कि बाइक सवार दो बदमाशों ने दवा दुकान बंद कर घर जाने के दौरान ग्रामीण चिकित्सक लक्ष्मी नारायण चौधरी के पुत्र सुनील कुमार चौधरी 45 वर्ष को गोली मारकर गंभीर रूप से जख्मी कर दिया। गोली की आवाज सुनकर आसपास के लोगों को आते देख बाइक सवार बदमाश भागने में सफल रहा। वहीं स्थानीय लोगों की मदद से जख्मी ग्रामीण चिकित्सक सुनील कुमार चौधरी को इलाज के लिए समस्तीपुर के निजी क्लीनिक से पटना रेफर कर दिया गया है।

इधर, मामले की जांच में जुटी पुलिस एक संदिग्ध को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। फिलहाल इस मामले में जख्मी का बयान नहीं होने से पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज नहीं की है। एसपी अशोक मिश्रा ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। इस घटना में ग्रामीण चिकित्सक की भतीजी से प्रेम विवाह करने वाले युवक का नाम सामने आया है। उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस प्रयासरत है। विदित हो कि सोमवार देर शाम दवा दुकान के पास ग्रामीण चिकित्सक को बदमाशों ने गोली मार जख्मी कर दिया था।

गोली उनके पंजरे में लगी थी जिससे हालत गंभीर है। जख्मी होने के बाद परिजनों ने ग्रामीण चिकित्सक को समस्तीपुर में एक निजी अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया था। घटना की जानकारी मिलने पर सदर एसडीपीओ-2 विजय महतो, प्रशिक्षु डीएसपी व थाना अध्यक्ष विकास केशव एवं अपर थाना अध्यक्ष दीपक कुमार झा दलबल के साथ मौके पर पहुंचे और घटना की छानबीन में शुरू कर दी थी। पुलिस घटना में संलिप्त बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी अभियान चला रही है।

घटना के दिन परिजन का बयान :

Avinash Roy

Recent Posts

मुख्यमंत्री से मिलकर MLC डॉ. तरुण कुमार चौधरी ने समस्तीपुर के विकास से जुड़ी विभिन्न योजनाओं का रखा प्रस्ताव

समस्तीपुर : एमएलसी डॉ. तरुण कुमार चौधरी ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से शिष्टाचार मुलाकात कर…

15 घंटे ago

EVM-VVPAT गोदाम का डीएम-एसपी ने किया मासिक निरीक्षण; सुरक्षा व्यवस्था, CCTV और अग्नि सुरक्षा का लिया जायजा

समस्तीपुर : जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-डीएम रोशन कुशवाहा एवं एसपी अरविंद प्रताप सिंह ने गुरुवार को…

15 घंटे ago

समस्तीपुर : पांच दिनों तक चले मनरेगा योजनाओं की जांच पूरी, केंद्रीय टीम की रिपोर्ट का इंतजार; DDC ने कहा- रिपोर्ट के आधार पर होगी कार्रवाई

समस्तीपुर/बिथान : बिथान प्रखंड की सोहमा पंचायत में मनरेगा योजनाओं में कथित अनियमितता की शिकायत…

23 घंटे ago

रोसड़ा की पहली महिला SDM के रूप में पूजा कुमारी ने संभाला पदभार

समस्तीपुर/रोसड़ा : रोसड़ा अनुमंडल के इतिहास में बुधवार को नया अध्याय जुड़ गया। पूजा कुमारी…

23 घंटे ago