समस्तीपुर :- समस्तीपुर नगर थाना क्षेत्र के स्टेशन रोड स्थित अमित रेस्ट हाउस में बुधवार की दोपहर गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने छापेमारी की। जहां पुलिस ने अलग-अलग कमरों से पांच युगल को संदिग्ध हालत में पकड़ा है। इसमें चार लड़की सहित एक महिला शामिल हैं। इस दौरान पुलिस को कुछ आपत्तिजनक सामान भी मिला है। रेस्ट हाउस के भी एक कर्मी को हिरासत में लिया गया है। हिरासत में लिए गए सभी से पुलिस पूछताछ कर रही है।
जानकारी के अनुसार देह व्यापार की गुप्त सूचना पर पुलिस ने विशेष टीम का गठन किया जिसमें नगर थाना के अलावा मुफस्सिल, महिला व अनुसूचित-जनजाति थाना की पुलिस टीम को शामिल किया गया। इसके बाद बुधवार की दोपहर रेस्ट हाउस पर रेड मारते हुए तलाशी ली गई। जहां अलग-अलग कमरों से युवक व युवतियों को हिरासत में लिया गया। इस दौरान रेस्ट हाउस के एक कर्मी को भी पुलिस ने हिरासत में लिया है।
मामले को लेकर नगर थानाध्यक्ष आशुतोष कुमार ने बताया गया कि देह व्यापार की गुप्त सुचना के आधार पर कार्रवाई की गई है। रेस्ट हाउस के एक कर्मी समेत कई युवक-युवतियों को हिरासत में लेकर पूछताछ किया जा रहा है। कमरे से कुछ आपत्तिजनक सामग्री को भी जब्त किया गया है। बहरहाल पूछताछ के बाद ही मामला स्पष्ट बता पाएंगे की यह सभी यहां क्या कर रहे थे।
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र अंतर्गत हकीमाबाद पंचायत में मारपीट की घटना…
समस्तीपुर : विद्युत विभाग द्वारा शुक्रवार को 11 केवी लाइन के तार बदलने का कार्य…
समस्तीपुर : स्थानीय रेलवे जंक्शन पर आरपीएफ की सतर्कता से मानव तस्करी की एक बड़ी…
बिहार के नए राज्यपाल और भारतीय सेना के पूर्व वरिष्ठ अधिकारी सैयद अता हसनैन गुरुवार…
समस्तीपुर : भारत की जनगणना-2027 के प्रथम चरण (मकान सूचीकरण एवं आवास गणना) को सफलतापूर्वक…
समस्तीपुर : जिला स्वास्थ्य समिति एवं सदर अस्पताल के संयुक्त तत्वावधान में गुरुवार को सदर…