Bihar

चलती ट्रेन में छेड़छाड़ का आरोप लगाकर कोच अटेंडेंट की पीट-पीटकर ह’त्या, दोनों पक्षों ने की शिकायत

बरौनी से नई दिल्ली जा रही 02563 हमसफर एक्सप्रेस के एसी कोच में छेड़खानी करने वाले रेलवे कर्मचारी प्रशांत कुमार (34) को यात्रियों ने पीट-पीट कर मार डाला। लखनऊ के ऐशबाग से शुरू हुई मारपीट कानपुर सेंट्रल तक होती रही। कानपुर सेंट्रल पर जीआरपी ने उसे हिरासत में लिया और अस्पताल लेकर पहुंचे तो डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पीड़िता की मां ने आरोपी के खिलाफ छेड़खानी की तहरीर दी है। जबकि रेलवे कर्मी के परिजनों ने भी हत्या की तहरीर दी है।

समस्तीपुर- नई दिल्ली के बीच चलने वाली हमसफर एक्सप्रेस में सीवान से बुधवार को एक परिवार सवार हुआ था। जीआरपी के अनुसार बुधवार रात 11.30 बजे एम-1 कोच में सफर कर रहे एक परिवार की 11 साल की बेटी को ट्रेन में मौजूद रेल कर्मी प्रशांत कुमार ने अपनी सीट पर बैठा लिया था।

रात में की छेड़खानी, किशोरी ने रोते हुए मां को बताई घटना

आरोप है कि रात में किशोरी की मां टॉयलेट गई तो उसने लड़की के साथ छेड़खानी की। इस पर वह रोने लगी। आरोपी ने उसे डरा दिया तो वह सहम गई। मां के टॉयलेट से लौटने किशोरी रोते हुए उससे लिपट गई।

मां को टॉयलेट ले जाकर पूरी घटना बताई। मां ने अपने पति, ससुर के साथ कोच के यात्रियों को घटना की जानकारी दी। इससे गुस्साए यात्रियों और परिजनों ने रेलवे कर्मी को दबोच लिया। तब तक ट्रेन लखनऊ के ऐशबाग पहुंच चुकी थी। गुस्साए यात्रियों ने आरोपी को गैलरी में ले जाकर लात-घूसों से पीटते हुए सेंट्रल तक आए।

परिजनों ने कंट्रोल को सूचना दी।

ट्रेन बुधवार की सुबह 4.35 बजे जैसे सेंट्रल के प्लेटफार्म नंबर सात पर आई तो पुलिस ने आरोपी कर्मी को हिरासत में लेकर थाने ले गई। किशोरी की मां और परिजन भी थाने पहुंचे और मां की तहरीर पर पुलिस ने कार्रवाई शुरू की। जीआरपी ने आरोपी को मेडिकल के लिए केपीएम भेजा, जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

मृतक के परिजनों ने साजिश का लगाया आरोप

वहीं मृतक रेलवे कर्मचारी के परिजनों का कहना है कि प्रशांत ऐसा लड़का नहीं था जरूर उसके साथ किसी तरह की साजिश की गई है, अखिर कैसे उसे ट्रेन में इतनी दूर तक लोग पीटते हुए ले गये और RPF को कोई खबर नहीं मिली, ट्रेन में मौजूद RPF के जवान क्या कर रहे थे। इस मामले की जांच होनी चाहिए, बोगी में उस वक्त मौजूद लोगों से पूछताछ होनी चाहिये जिससे पूरे मामले की जानकारी मिल सके।

किशोरी की मां की तहरीर पर मुकदमा दर्ज

जीआरपी प्रभारी ओमनारायण सिंह ने बताया- अस्पताल की सूचना पर परिजनों को बताया गया। प्रशांत के चाचा आर सिंह गुरुवार सुबह शहर आए। इसके बाद पंचनामा की कार्रवाई पूरी की गई। देर रात पोस्टमार्टम भी करा दिया गया। वहीं किशोरी की मां की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ पाक्सो एक्ट और 74 भारतीय न्यायसंहिता के तहत मुकदमा दर्ज करके घटनास्थल ऐशबाग विवेचना भेज दी गई है।

Avinash Roy

Recent Posts

दोस्तों द्वारा ठंडा पेय में जहर मिलाकर पिलाने का आरोप, पत्नी ने पांच के खिलाफ करायी FIR दर्ज

समस्तीपुर : मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के दुधपुरा गांव की रहने वाली एक महिला ने अपने…

2 घंटे ago

उद्घाटन के बाद सरस्वती विद्या निकेतन मॉडल स्कूल में गूंजीं स्वागत की धुनें, 40 विद्यार्थियों का हुआ भव्य प्रवेश

समस्तीपुर/शिवाजीनगर : समस्तीपुर जिले के शिवाजीनगर प्रखंड अंतर्गत सरस्वती विद्या निकेतन प्लस टू उच्च विद्यालय…

2 घंटे ago

शिवाजीनगर में छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा स्थापना को मिल रहा व्यापक जनसमर्थन, जनसहयोग अभियान ने पकड़ी रफ्तार

समस्तीपुर/शिवाजीनगर : शिवाजीनगर बाजार में छत्रपति शिवाजी महाराज की आदमकद प्रतिमा स्थापना के लिए चलाया…

2 घंटे ago

‘दारू पीकर पति को बेल्ट से पीटना है’ समय रैना के शो में बोलकर फंसी बिहार की टीचर साक्षी झा

बिहार की रहने वाली साक्षी झा इन दिनों कॉमेडी शो ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ के नए…

7 घंटे ago

सौर ऊर्जा क्रांति में समस्तीपुर आगे, 10 हजार 631 ग्रामीण परिवारों के घर लगेंगे रूफटॉप सोलर सिस्टम

समस्तीपुर : ऊर्जा विभाग द्वारा जारी नवीनतम आंकड़ों के अनुसार समस्तीपुर जिला नवीकरणीय और सौर…

10 घंटे ago

ASI बबलू प्रसाद को पिता की मौ’त के बाद अनुकम्पा पर मिली थी नौकरी, एसपी ने कहा- “हंसमुख व शांत स्वभाव के थे बबलू”

समस्तीपुर/मोहिउद्दीननगर : मोहिउद्दीननगर थाने में पदस्थापित डायल 112 के सहायक अवर निरीक्षक (एएसआई) बबलू प्रसाद…

14 घंटे ago