Samastipur

पुलिस लाइन में हुआ सम्मान समारोह सह बड़ा खाना का आयोजन, SP ने मेजबानी करते हुए खुद परोसा भोजन

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

समस्तीपुर : लोकसभा चुनाव को शांतिपूर्ण संपन्न करवाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने पर पुलिस विभाग की ओर से दुधपुरा पुलिस लाइन में सम्मान समारोह सह बड़ा खाने का आयोजन किया गया। इस दौरान संबोधित करते हुए पुलिस अधीक्षक विनय तिवारी ने कहा कि चुनाव में सभी कर्मियों ने संयम एवं अच्छे व्यवहार का परिचय देते हुए चुनाव संपन्न करवाया इसलिए सम्मान समारोह सह बड़ा खाना का आयोजन किया गया है। चुनाव के दौरान व उससे पूर्व कोई शिकायत नहीं मिली, यह बेहतर रहा।

पुलिस व प्रशासनिक पदाधिकारी का इस दौरान बेहतर समन्वय देखने को मिला। उन्होंने कहा कि आज बड़ा खाना का आयोजन किया गया है। यह पुलिस की पुरानी परंपरा रही है। किसी बड़ी चुनौती को सम्पन्न कराए जाने बाद इसका आयोजन किया जाता रहा है ताकि, इस दौरान सामने आयी खट्टी मीठी यादें को भुनाकर न‌ए उर्जा के साथ एक बार पुनः आगे बेहतर कार्य किए जाए।

इस दौरान लोकसभा चुनाव में शामिल होने वाले सभी प्रशासनिक व पुलिस पदाधिकारियों और कर्मियों को डीएम योगेन्द्र सिंह व एसपी विनय ने संयुक्त रूप से प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। इसमें जिला, अनुमंडल व प्रखंड स्तर के लगभग 70 प्रशासनिक अधिकारी व कर्मी के अलावा पुलिस प्रशासन से 1145 सिपाही, 67 हवलदार, 350 जमादार, 135 दरोगा, 33 इंस्पेक्टर, 10 डीएसपी व 9 सार्जेंट को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।

इससे पहले सदर एसडीपीओ सह एएसपी संजय पाण्डेय ने कार्यक्रम में सभी का स्वागत किया। कार्यक्रम के अंत में सभी मेहमानों को एसपी ने अपने हाथों से खाना परोसकर परंपरा को निभाया। मौके पर उप निर्वाचन पदाधिकारी विनोद कुमार, नगर आयुक्त केडी प्रोज्जवल, अपर समाहर्ता अजय तिवारी, अपर समाहर्ता आपदा राजेश कुमार सिंह, सदर एसडीओ दिलीप कुमार सहित अन्य उपस्थित थे। मंच संचालन शिक्षक सौरव कुमार ने किया।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर में मृतक ‘छोटू’ के घर पहुंचे सांसद पप्पू यादव, सरकार से 50 लाख मुआवजा देने की मांग

समस्तीपुर/विद्यापतिनगर [पद्माकर सिंह लाला] : जन अधिकार पार्टी के सुप्रीमो सह पूर्णिया सांसद राजेश रंजन…

2 घंटे ago

शिवाजीनगर के बरियाही घाट पुल के पास करेह नदी में तैरता दिखा अज्ञात युवक का शव, तेज बहाव में आंखों से ओझल; तलाश जारी

समस्तीपुर/शिवाजीनगर : शिवाजीनगर थाना अंतर्गत बरियाही घाट पुल के समीप करेह नदी में मंगलवार को…

2 घंटे ago

सिंघिया में एक ही रात चार दुकानों में चोरी, गेट तोड़कर लाखों की संपत्ति समेट ले गए बदमाश

समस्तीपुर/सिंघिया : समस्तीपुर जिले में लगातार बढ़ रही चोरी की घटनाओं के बीच सोमवार की…

2 घंटे ago

समस्तीपुर के युवक की संदिग्ध मौ’त, पहले पति पर हत्या का आरोप; दोस्त की पत्नी के साथ लिव-इन में रह रहा था मृतक

समस्तीपुर : प्रेम-प्रसंग से जुड़े मामले में मंगलवार को एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में…

2 घंटे ago

समस्तीपुर पहुंचे NSUI के पूर्व अध्यक्ष चुन्नू सिंह, ‘छात्रों की गूंज’ अभियान को लेकर कार्यकर्ताओं में भरा जोश

समस्तीपुर : भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन (एनएसयूआई) और युवा कांग्रेस के संयुक्त अभियान 'छात्रों की…

5 घंटे ago