Samastipur

समस्तीपुर में स्कार्पियो सवार दंपति के अपहरण के प्रयास मामले में 11 शराब धंधेबाजों पर दर्ज की गयी FIR

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

समस्तीपुर/ताजपुर :- समस्तीपुर जिले के बंगरा थाना क्षेत्र अंतर्गत रहीमाबाद में ठगवा चौक के समीप स्कार्पियो पर सवार दंपति के अपहरण के प्रयास मामले में शराब के 11 धंधेबाजों पर प्राथमिकी दर्ज की गयी है। स्कार्पियो पर सवार महिला मुजफ्फरपुर जिले के सकरा थाना के मालपुर अगरैल निवासी ममता देवी के आवेदन पर बंगरा थाना में दर्ज गयी प्राथमिकी में कहा गया है कि महिला के पति राजीव रंजन उर्फ राकेश महतो की मालपुर में खाद की दुकान है।

उसके पति समस्तीपुर जिला के वैनी थाना क्षेत्र के चंदौली गांव के अभिषेक कुमार, रितेश राय, तरुण कुमार, कुंदन राय, मनीष झा उर्फ मुटी झा, धीरज राय, हरेंद्र राय, कर्पूरीग्राम के छोटू सिंह, मुरारी सिंह, चकहाजी के रौशन सिंह, धर्मपुर के कृति यादव के साथ अवैध शराब का धंधा भी करता था। कुछ दिन पूर्व उसके पति राजीव रंजन का पैसा के लेन देन को लेकर उक्त धंधेबाजों के साथ विवाद हो गया था। करीब एक महीना पहले सभी ने घर पर जाकर उसके पति को शराब का धंधा करने के लिए दस लाख रुपये रंगदारी देने की मांग की थी। नहीं देने पर हत्या करने की धमकी दी थी।

30 अगस्त की सुबह करीब सात बजे महिला अपने पति एवं चालक आवाबकरपुर कोआही (पातेपुर) निवासी अरुण बैठा के साथ अपनी स्कार्पियो से वैनी थाना से अपने घर जा रही थी। उसी क्रम में रहीमाबाद में 5-6 बाइक पर सवार 15-16 लोगों ने ओवरटेक कर गाड़ी रोकवा गाली गलौज करने के साथ फायरिंग की। वे बोल रहे थे कि राजीव को गोली मार दो। इसके बाद राजीव सिंह उर्फ छोटू सिंह उसके पति के कनपटी में पिस्टल सटाकर गाड़ी से उतार लिया। बोला कि तुमको कई बार रंगदारी देने को कहा लेकिन आजतक नहीं दिया। आज नहीं छोड़ेंगे। तब मैं गाड़ी से उतरकर छोटू सिंह के सामने जाकर पति को जान से नहीं मारने और छोड़ देने की विनती करने लगी। तब सभी बदतमीज़ी करने लगे और भय दिखाकर पर्स से एक लाख रुाये ले लिया। गले से सोने का चैन धीरज राय मोबाइल छीन लिया।

हल्ला होने पर काफी ग्रामीण जुट गए तब सभी फायरिंग करते हुए भागने लगे। भागने के दौरान ग्रामीणों ने अभिषेक एवं रितेश को पकड़ लिया गया। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। आवेदन में महिला ने यह भी कहा है कि उसके पति मुसरीघरारी थाना में शराब कांड में पूर्व से वांछित हैं। इसलिए पुलिस के आने से पहले वहां से हट गए। महिला ने आवेदन में बताया कि उसे पूरा विश्वास है कि रंगदारी के दस लाख रुपये नहीं देने पर उसके पति को जान से मारने की नीयत से हमला किया तथा भय दिखाकर एक लाख रुपये छीन लिया।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर पुलिस के हाफ एनकाउंटर में टॉप-10 में शामिल रहे कुख्यात मनीष सिंह जख्मी, कई जिलों में दर्ज हैं दर्जनों आपराधिक मामले

समस्तीपुर : मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के गंगापुर में गुरूवार की देर शाम बदमाश व पुलिस…

8 घंटे ago

समस्तीपुर DRM आवास के पास ई-रिक्शा सवार महिला रेलकर्मी से चेन छिनतई

समस्तीपुर : नगर थाना क्षेत्र के डीआरएम आवास के पास गुरुवार को बाइक सवार दो…

8 घंटे ago

समस्तीपुर में मिलावट पर निगरानी सुस्त, तीन-तीन जिलों के प्रभार में फूड सेफ्टी ऑफिसर, कार्यालय में लटका रहता है ताला 

समस्तीपुर : त्योहारों के मौसम में दूध, मावा, पनीर, घी और मिठाइयों की मांग बढ़ने…

21 घंटे ago

शहर के BRB कॉलेज में पीरियड वेंडिंग मशीन लगवाने के लिए छात्राओं का प्रदर्शन

समस्तीपुर : शहर के बीआरबी कॉलेज में छात्राओं की मूलभूत सुविधाओं को लेकर बुधवार को…

22 घंटे ago

चैता का दशर्जा चौर बदमाशों के लिए बना सॉफ्ट स्पॉट, डेढ़ वर्ष पहले मिले युवती के शव की अब तक पहचान नहीं

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के अंगारघाट थाना क्षेत्र के दशर्जा चौर वाली सड़क आपराधिक वारदातों…

23 घंटे ago

समस्तीपुर में 1 से 6 नवंबर तक होगी राज्य स्तरीय बालिका फुटबॉल प्रतियोगिता, SDO ने खेल भवन का किया निरीक्षण

समस्तीपुर : जिले में 1 से 6 नवंबर तक आयोजित होने वाली राज्य स्तरीय विद्यालय…

1 दिन ago