समस्तीपुर/सरायरंजन :- सरायरंजन थाना क्षेत्र के मेयारी हाईस्कूल में शिक्षिका की पिटाई से एक छात्रा बेहोश गई। उसका समस्तीपुर में एक निजी अस्पताल में इलाज कराया जा जा रहा है। छात्रा की पहचान लक्ष्मी राय की पुत्री नेहा भारती के रूप में की गई है। बताया गया है कि उक्त छात्रा मंगलवार सुबह स्कूल पहुंची तो एक शिक्षिका ने उसके पोशाक में पिन नहीं देख उसकी पिटाई कर दी। जिससे छात्रा बेहोश होकर गिर गई।
उसके बाद आनन-फानन उसका पहले स्थानीय स्तर पर इलाज कराया गया। लेकिन उसकी बेहोशी बरकरार रहने पर बेहतर इलाज के लिए समस्तीपुर भेज दिया गया। जहां उसका एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। इस संबंध में छात्रा की पिटाई करने की आरोपी हाई स्कूल की शिक्षिका अन्नु कुमारी ने बताया कि छात्रा पहले से बीमार थी। स्कूल आने पर उसे पिन नहीं लगाने को लेकर डांट फटकार किया गया था। छात्रा की पिटाई नहीं की थी। पिटाई करने का लगाया गया आरोप गलत है।
समस्तीपुर : बिहार की दुग्ध सहकारी संस्था कॉमफेड की करीब 15 वर्षों की एक परियोजना…
समस्तीपुर : मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के बरबट्टा वार्ड संख्या-8 से सोशल मीडिया पर हथियार के…
समस्तीपुर : समस्तीपुर समेत उत्तर बिहार के जिलों में अगले पांच दिनों तक मानसून सक्रिय…
दिल्ली के जंतर-मंतर पर हुए एक विरोध प्रदर्शन के दौरान छात्र कार्यकर्ता निशु आजाद के…
समस्तीपुर/बिथान : समस्तीपुर जिले के बिथान थाना क्षेत्र के तेलनी गांव में गुरुवार की रात…
समस्तीपुर : मैट्रिक और इंटर वार्षिक परीक्षा 2027 में शामिल होने वाले विद्यार्थियों के लिए…