समस्तीपुर :- समस्तीपुर में सड़क हादसे में बाइक सवार की दो व्यक्ति जख्मी हो गये। स्थानीय लोगों की मदद से दोनों जख्मी को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां इलाज के दौरान एक व्यक्ति की मौत हो गई। मौत की खबर मिलते ही अस्पताल पहुंचे मृतक के परिजनों ने जमकर बबाल काटा।
परिजन के आक्रोश को देखर डॉक्टर इमरजेंसी वार्ड से फरार हो गए। इधर हंगामे की सूचना मिलते ही नगर थाना, मुफस्सिल थाना व महिला थाना की पुलिस मौके पर पहुंचकर परिजनों को समझा-बुझाकर लोगों को शांत कराया मृतक की पहचान खानपुर थाना क्षेत्र के नत्थुद्वार के रामबली पासवान (45 वर्ष) के रूप में हुई है। जबकि जख्मी की पहचान मनोहर राय के रूप में हुई है।
घटना के संबंध में जख्मी बाइक सवार का बताना है दोनों एक बाइक पर सवार होकर मुफस्सिल थाना क्षेत्र के कोरबद्धा गांव में अपने रिश्तेदार से मिलकर अपने गांव लौट रहे थे। इसी दौरान ट्रक से ओवरटेक करने के दौरान असंतुलित होकर ट्रक की चपेट में आने से जख्मी हो गए। जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। जबकि दूसरा मामूली रूप से जख्मी हो गया। वहीं मौके पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में लेकर कागजी कार्रवाई के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के अंगारघाट थाना क्षेत्र के डढ़िया गांव में घर से कुछ…
समस्तीपुर : सरायरंजन प्रखंड में प्रशासनिक कार्यों के सुचारू संचालन के लिए प्रखंड विकास पदाधिकारी…
समस्तीपुर : सदर अनुमंडल कार्यालय प्रकोष्ठ में बुधवार को एसडीओ राकेश कुमार की अध्यक्षता में…
समस्तीपुर/ताजपुर : समस्तीपुर जिले के बंगरा थाना क्षेत्र के गौसपुर सरसौना गांव में मंगलवार की…
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के पूसा स्थित ग्रामीण कृषि मौसम सेवा केंद्र और भारत मौसम…
समस्तीपुर : साइबर ठगों ने एक बार फिर अपनी चालाकी से एक महिला स्वास्थ्यकर्मी को…