Samastipur

समस्तीपुर के इस पंचायत भवन पर ग्रामीण का कब्जा, सरकारी इमारत बनी निजी आवास और दुकान

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

समस्तीपुर/पटोरी :- ग्राम स्तर पर पंचायत प्रतिनिधियों और सचिव की उपलब्धता सुनिचित करने के उद्देश्य से पंचायत भवन और पंचायत सरकार भवन का निर्माण कराया जाता है। ताकि आम लोगों को असुविधा न हो सके। लेकिन समस्तीपुर से एक ऐसी तस्वीर सामने आ रही है जहां सरकार के द्वारा लाखों रुपये खर्च कर बनाये गए पंचायत भवन पर ग्रामीण ने अतिक्रमण कर रखा है। भवन को ग्रामीण अपने निजी आवास और दुकान के रूप में इस्तेमाल कर रहा है। यह तस्वीर है पटोरी प्रखंड के हरपुर सैदाबाद पंचायत भवन की। पंचायत भवन पर ग्रामीण ने कब्जा कर रखा है। इस सरकारी भवन को वो अपने निजी आवास और दुकान के रूप में वर्षों से इस्तेमाल कर रहा है।

वहीं पंचायत सचिव और जनप्रतिनिधि एक टूटे-फूटे मनरेगा भवन में बैठकर काम निपटाते है। पंचायत भवन पर अवैध रूप से वर्षों से कब्जा जमाये महिला का कहना है कि पंचायत भवन निर्माण के लिये सवा कट्ठा जमीन उसने दी थी जिसकी कीमत उसे नहीं मिली है। उसके घर को तोड़ कर पंचायत भवन का निर्माण कराया गया है। उसके पास खुद के रहने के लिए दूसरा कोई मकान नही है।

वहीं पंचायत के पूर्व मुखिया अवधेश कुमार राय का कहना है कि पंचायत भवन निर्माण के लिए राज्यपाल के नाम जमीन रजिस्ट्री की गई थी। जिसके बाद करीब पांच लाख रुपये की लागत से पंचायत भवन का निर्माण कराया गया था। लेकिन भवन निर्माण के बाद जमीनदाता ने उसपर अपना कब्जा जमा लिया। उनके कार्यकाल में तो पंचायत का काम इसी भवन में होता था।

वहीं पंचायत के वर्तमान मुखिया अरविंद कुमार का कहना है कि चुनाव जीतने के बाद जब वो पहली बार पंचायत भवन पहुंचे तो भवन पर कब्जा की जानकारी मिली। कार्यालय का फर्नीचर, कंप्यूटर और अन्य सामान भी गायब है। इसको लेकर उन्होंने पंचायत सचिव और अनुमंडल पदाधिकारी से भी शिकायत की। बाबजूद अब तक पंचायत भवन को अतिक्रमणमुक्त नही कराया जा सका है।

पंचायत भवन पर अतिक्रमण के सवाल पर जिले के उप-विकास आयुक्त संदीप शेखर प्रियदर्शी ने कहा कि मीडिया के माध्यम से ही उन्हें इस बात की जानकारी मिली है। निश्चित तौर पर यह निंदनीय है । मामले की जांच करा कर पंचायत भवन पर अवैध कब्जा की खाली कराया जाएगा। साथ ही दोषी कर्मियों के विरुद्ध भी कार्रवाई की जायेंगी।

वीडियो :

Avinash Roy

Recent Posts

1 करोड़ रुपये से अधिक के वित्तीय घपले में पूर्व प्रभारी प्रधानाध्यापक निलंबित, वर्तमान में समस्तीपुर जिले में हैं पदस्थापित

समस्तीपुर : बिहार सरकार के शिक्षा विभाग द्वारा राज्य में भ्रष्टाचार और वित्तीय अनियमितताओं के…

4 घंटे ago

महुआ विधायक और मंत्री संजय सिंह पर दिल्ली के होटल में युवती से बदतमीजी का आरोप! तेज प्रताप यादव ने की जांच की मांग

बिहार सरकार के मंत्री और महुआ विधानसभा सीट से विधायक संजय सिंह पर एक युवती…

11 घंटे ago

रोसड़ा की नई SDO बनीं पूजा कुमारी, सादिक अख्तर बने समस्तीपुर सदर के नये अनुमंडलीय लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी

समस्तीपुर : बिहार सरकार ने प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल करते हुए बिहार प्रशासनिक सेवा…

18 घंटे ago

BREAKING : समस्तीपुर सदर SDPO-1 बदले, सतीश सुमन को मिली जिम्मेदारी, संजय कुमार पांडेय का हुआ तबादला

समस्तीपुर : बिहार सरकार ने बिहार पुलिस सेवा के डीएसपी स्तर के 27 पुलिस अधिकारियों…

19 घंटे ago

समस्तीपुर जिले के इन 9 CHC में खुलेंगे ब्लड सेंटर, सदर अस्पताल स्थित ब्लड बैंक और रेडक्रास पर निर्भरता होगी कम

समस्तीपुर : ग्रामीण क्षेत्रों के मरीजों के लिए राहत भरी खबर है। अब रक्त की…

20 घंटे ago

जस्सी ह’त्याकांड के फरार आरोपियों के घर कुर्की-जब्ती, न्यायालय के आदेश पर मुफस्सिल थाने की पुलिस ने की कार्रवाई

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बहादुरपुर मोहल्ले में शनिवार को पुलिस ने जस्सी हत्याकांड…

20 घंटे ago