Samastipur

अंकेक्षण के दौरान विद्यालयों में पीएम पोषण योजना से संबंधित कई खामियां निकल कर आयी सामने

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े

समस्तीपुर/रोसड़ा :- सोशल ऑडिट सोसाइटी, ग्रामीण विकास विभाग, बिहार सरकार एवं शिक्षा विभाग के संयुक्त दिशा-निर्देश में तथा जिला पदाधिकारी समस्तीपुर के आदेश के आलोक में जिला समाजिक अंकेक्षण इकाई के द्वारा रोसड़ा प्रखंड के नगर निकाय अन्तर्गत चिन्हित 19 विद्यालयों का निरीक्षण उपरान्त प्राप्त तथ्यों या समस्यायों पर विस्तृत चर्चा करते हुए एसडीएम रोसड़ा आकाश चौधरी, अनमोल उपहार सेवा फाऊंडेशन के निदेशक देव कुमार, जिला समाजिक अंकेक्षण कार्यालय के जिला समन्वयक नीरज कुमार सिन्हा, नगर निकाय के नामित प्रतिनिधि ने जनसुनवाई किया।

एसडीएम श्री चौधरी ने पीएम पोषण योजना के तहत संचालित मध्याह्न भोजन योजना में लगाये गये आरोप का साक्ष्य 15 दिनों के अंदर उपलब्ध कराने का निर्देश दिया। जिला समन्वयक श्री सिन्हा के द्वारा बताया गया कि दिनांक 18 से 23 सितंबर तक पीएम पोषण योजना का सोशल ऑडिट किया गया है। जिसकी जनसुनवाई आज की गई है। अंकेक्षण के दौरान विद्यालयों में पीएम पोषण योजना से संबंधित कई खामियां निकल कर सामने आया है, जिसे विभाग स्तर पर अग्रसारित किया जाएगा। मौके पर बीईओ, बीआरपी एमडीएम, ऑडिटर राजीव कुमार, गणेश कुमार, प्रीति कुमारी, अल्फा कुमारी एवं संबंधित विद्यालय के एचएम मौजूद थे।

Avinash Roy

Recent Posts

दिल्ली विश्वविद्यालय छात्रसंघ के सांस्कृतिक अध्यक्ष बने समस्तीपुर के अरशद रजा

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के पंजाबी कॉलोनी, गली नंबर-1 निवासी अरशद रजा को दिल्ली विश्वविद्यालय…

3 घंटे ago

अमर शहीद अखिलेश राय फाउंडेशन की पहल से महिला का सफल स्पाइनल ऑपरेशन, आर्थिक सहयोग भी मिला

समस्तीपुर : हरसिंहपुर निवासी दीपक गिरी की पत्नी का स्पाइनल (रीढ़) का सफल ऑपरेशन अमर…

5 घंटे ago

बिहार में पंचायती राज विभाग का घूसखोर JE गिरफ्तार, निगरानी ने 12 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा

बिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ निगरानी विभाग की लगातार छापेमारी जारी है. इसी क्रम में…

5 घंटे ago

छाती में 9 mm की बाती डाल देंगे, बिहार BJP प्रवक्ता को जान से मारने की धमकी, की शिकायत

भाजपा बिहार के प्रवक्ता नीरज कुमार ने सोशल मीडिया पर मिली अश्लील गालियों और जान…

6 घंटे ago

समस्तीपुर में दो लोगों को बदमाशों ने मारी गोली, भीड़ ने एक बदमाश को पीट-पीट कर मार डाला, जानें क्या है पूरा मामला

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय में बड़ी घटना हुई है। यहां दो लोगों को…

6 घंटे ago

सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ DAV ने मनाया वार्षिकोत्सव, प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश ने दीप प्रज्वलन कर किया शुभारंभ

समस्तीपुर : शहर के हरपुर एलौथ स्थित डीएवी पब्लिक स्कूल ने वार्षिकोत्सव मनाया। मुख्य अतिथि…

6 घंटे ago