Samastipur

समस्तीपुर: ग्रेजुएशन की परीक्षा में भांजे की जगह परीक्षा दे रहा मुन्नाभाई मामा धराया, FIR दर्ज

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े

समस्तीपुर/रोसड़ा :- ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय दरभंगा द्वारा संचालित की जा रही स्नातक सेमेस्टर सेकेंड की परीक्षा में सोमवार को शहर के यूआर कॉलेज परीक्षा केन्द्र से दूसरे की जगह परीक्षा दे रहे एक मुन्ना भाई को पकड़ा गया। जिसके बाद कॉलेज प्रशासन ने उक्त छात्र को रोसड़ा पुलिस के हवाले कर दिया। इस संबंध में कॉलेज के प्रभारी प्राचार्य डॉ. विनय कुमार ने रोसड़ा थाना को लिखित आवेदन दिया है। जिसमें कहा है कि सोमवार को द्वितीय पाली के दौरान रोसड़ा एसडीओ के द्वारा कॉलेज प्रशासन को दूरभाष पर सूचना दी गयी कि उनके परीक्षा केन्द्र पर परीक्षार्थी हर्ष कुमार चौधरी, पिता संजीव कुमार चौधरी की जगह दूसरा लड़का परीक्षा दे रहा है।

सूचना पर केंद्राधीक्षक व वीक्षक के द्वारा जब इसकी तहकीकात की गई तो उक्त परीक्षार्थी के बदले आदित्य कुमार चौधरी परीक्षा देता पाया गया। जिसे त्वरित परीक्षा से निष्कासित करते हुए पुलिस को सुपुर्द कर दिया गया। पूछताछ के क्रम में परीक्षा दे रहे मुन्ना भाई ने स्वीकार किया कि वह असली परीक्षार्थी हर्ष कुमार चौधरी की जगह परीक्षा दे रहा है तथा उसने अपना नाम आदित्य कुमार चौधरी, पिता-नंदलाल चौधरी बताया।

उक्त आरोपी शिवाजीनगर थाना क्षेत्र के परवन्ना का रहनेवाला बताया गया है। शिवाजीनगर के ही स्वामी महंथ डिग्री कॉलेज का परीक्षा केन्द्र यूआर कॉलेज है। परीक्षार्थी और मुन्नाभाई के बीच मामा-भांजा का रिश्ता बताया गया है। इधर, कॉलेज की सूचना पर पहुंचे अपर थानाध्यक्ष आफताब आलम ने मुन्नाभाई आदित्य को हिरासत में लिया। उन्होंने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर अग्रेत्तर कार्रवाई की जा रही है।

Avinash Roy

Recent Posts

हसनपुर में दो दिनों से गायब युवक का मिला शव, बेरहमी से गला रेतकर चहारदीवारी के अंदर फेंका

समस्तीपुर/हसनपुर : समस्तीपुर जिले के हसनपुर थाना क्षेत्र में दो दिनों से गायब एक 19…

9 मिनट ago

समस्तीपुर-पूसा मुख्य मार्ग पर साइकिल सवार युवक की अज्ञात वाहन से ठोकर लगने पर मौ’त

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के पूसा-समस्तीपुर मुख्य मार्ग पर बुधवार को ताल दशहरा के…

26 मिनट ago

बिहार : शीतला माता मंदिर में भगदड़ के बाद ऐक्शन, 20 लोगों पर केस; पंडा समिति के 4 सदस्य अरेस्ट

नालंदा के शीतला मंदिर में हुई भगदड़ के बाद अब बड़ा ऐक्शन लिया गया है।…

3 घंटे ago

छात्र संगठन AISA ने JNU के पूर्व अध्यक्ष की पुण्यतिथि मनायी, श्रद्धांजलि देकर किया नमन

समस्तीपुर : छात्र संगठन आइसा से जुड़े कार्यकर्ताओं ने शहर के माल गोदाम चौक स्थित…

9 घंटे ago

पटना में अपार्टमेंट में घुस कारोबारी को गोली मारी, फायरिंग करते हुए अटल पथ की ओर भागे बदमाश

पटना में शास्त्री नगर थाने के शिवपुरी नाला इलाके में बाइक सवार बदमाशों ने मंगलवार…

11 घंटे ago

बिहार में घर बैठे रजिस्ट्री की सुविधा के लिए करना होगा इंतजार, जमीन के मालिकाना हक की अपडेट जानकारी में भी देरी

राज्य में 80 साल या इससे अधिक उम्र के बुजुर्गों को घर बैठे निबंधन की…

20 घंटे ago