Samastipur

नाबालिग लड़की का श’व बरामद मामले में कार्रवाई नहीं होने से नाराज लोगों ने किया सड़क जाम, समस्तीपुर पुलिस ने चटकायी लाठी

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े

समस्तीपुर : समस्तीपुर में बीते 16 सितंबर को खानपुर थाना क्षेत्र के शोभन गांव के पास बूढ़ी गंडक नदी से नाबालिक बच्ची का शव बरामद होने के मामले में अब तक कार्रवाई नहीं होने से नाराज लोगों ने पटेल गोलंबर के पास दरभंगा-समस्तीपुर-पटना मुख्य मार्ग को जाम कर दिया। प्रदर्शन कर रहे लोगों ने प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाज़ी किया। प्रदर्शन कर रहे लोगों का आरोप है कि घटना के तीन दिन बीतने के बाबजूद अब तक कोई कार्रवाई नही की गई है। जाम के दौरान प्रदर्शन कर रहे लोगो ने आम राहगीरों से भी मारपीट किया। सड़क जाम के कारण लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।

इधर जाम की सूचना पर सदर एसडीओ दिलीप कुमार, एएसपी संजय कुमार पांडेय, ट्रैफिक डीएसपी आशीष राज सहित कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंच कर जाम कर रहे लोगों को समझाने बुझाने का प्रयास किया। लेकिन प्रदर्शनकारी मानने को तैयार नही थे। जिसके बाद पुलिस ने लाठीचार्ज कर जाम को समाप्त कराया। इस दौरान पुलिस ने आधा दर्जन से अधिक लोगों को भी हिरासत में लिया है।

वीडियो :

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर शहर के 6 प्रमुख चौक-चौराहों पर बन रहे ट्रैफिक पुलिस पोस्ट

समस्तीपुर : शहर की बढ़ती यातायात समस्या और ट्रैफिक पुलिसकर्मियों को ड्यूटी के दौरान हो…

11 सेकंड ago

मुसलमानों को भी आरक्षण मिले; दलितों का जिक्र कर अशोक चौधरी ने कर दी बड़ी मांग

बिहार विधानसभा में आरक्षण सीमा को बढ़ाकर 85 फीसदी करने की मांग को लेकर तेजस्वी…

55 मिनट ago

समस्तीपुर में चर्चित सिने कारोबारी अंट्टू ईस्सर पर घर के बाहर फायरिंग, साथ में मौजूद युवक को लगी गोली

समस्तीपुर : नगर थाना क्षेत्र के बहादुरपुर में मंगलवार की रात सिने कारोबारी अंटू ईस्सर…

9 घंटे ago

घंटों जाम से कराहता रहा समस्तीपुर का ताजपुर रोड, परीक्षा खत्म होने के बाद शहर के अन्य सड़कों पर भी रेंगती रही वाहनें

समस्तीपुर : बिहार विद्यालय परीक्षा समिति और सीबीएसई बोर्ड की मैट्रिक परीक्षाओं के पहले दिन…

9 घंटे ago

शव को आदर्शनगर चौक पर रखकर लोगों ने समस्तीपुर-मुसरीघरारी मुख्य पथ को जामकर किया आगजनी, वाहनों की लगी लंबी कतार, पहुंची पुलिस

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के आदर्शनगर में बीते 13 फरवरी की शाम सिर पर…

10 घंटे ago

समस्तीपुर-रोसड़ा मुख्य पथ पर विशनपुर में अज्ञात वाहन के चकमा देने से बाइक सवार युवक की मौत, दूसरा साथी जख्मी

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के समस्तीपुर-रोसड़ा मुख्य पथ पर बिशनपुर मल्लाह टोली के पास…

11 घंटे ago