Bihar

अंधेरी गुफा में तीन दिन और बाहर बर्फ ही बर्फ…कपकपी छुड़ा देगी मुनस्यारी में फंसे बिहार के इस जवान की ये कहानी

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

भारत-चीन सीमा पर बर्फबारी के दौरान लापता हुए जवान का तीन दिन बाद सफल रेस्क्यू कर लिया गया है. सुरक्षा बलों ने 36 घंटे के सर्च ऑपरेशन के बाद लापता हुए जवान को ढूंढ़ निकाला है. जिस जवान का रेस्क्यू किया गया है उसकी पहचान अनिम राम के रूप में की गई है. फिलहाल अनील का सेना के अस्पताल में इलाज चल रहा है. अनील मूल रूप से बिहार के बक्सर के राजपुर प्रखंड के हेठुआ गांव का निवासी है. तीन दिन पहले सीमा पर गश्त के दौरान वह लापता हो गए थे. बेटे के लापता होने की खबर मिलते ही बिहार में उनके घर में हड़कंप मच गया था.सर्च ऑपरेशन चला रहे दल ने अनिल को मुनस्यारी से 84 किलोमीटर दूर एक गुफा से रेस्क्यू किया है.

अनिल के भाई और उप-मुखिया गांधी कुमार ने जानकारी दी कि उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है और स्वास्थ्य लाभ के बाद वे घर लौटेंगे.जानकारी के अनुसार, चीन सीमा पर पिथौरागढ़ से मिलम तक गश्त करने के लिए आईटीबीपी के जवानों का एक दल पिछले गुरुवार को मुनस्यारी से रवाना हुआ.इस दल में अनिल राम और पोर्टर देवेंद्र सिंह शामिल थे.अचानक, दोनों जवान भारी बर्फबारी के कारण रास्ता भटक गए.

जवान और पोर्टर ने बर्फबारी के बीच एक गुफा में रात बिताई. रेस्क्यू टीम ने उनकी खोज में लगातार प्रयास किए और तीसरे दिन उन्हें मुनस्यारी से 84 किलोमीटर दूर स्थित गुफा से निकाला.एसडीएम श्रेष्ठ गुनसोला ने बताया कि दोनों जवान सुरक्षित हैं.जहां अनिल और देवेंद्र लापता हुए, वहां चार फुट बर्फ जमा थी, जिसके कारण उन्हें अपने साथियों से अलग होना पड़ा. रेस्क्यू टीम ने कठिन परिस्थितियों में अभियान चलाकर दोनों को खोज निकाला. मौसम में खराबी के बावजूद, उनकी बहादुरी और टीम की मेहनत ने उन्हें सुरक्षित निकाला. अब अनिल राम का उपचार जारी है और वे जल्द ही घर लौटने की उम्मीद कर रहे हैं.

Avinash Roy

Recent Posts

दुर्गा पूजा को लेकर अलर्ट हुआ जिला प्रशासन, समस्तीपुर शहर के पूजा पंडालों का किया गया निरीक्षण

समस्तीपुर : दुर्गा पूजा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा और शहर में सुचारू यातायात व्यवस्था…

15 घंटे ago

दुर्गा पूजा को लेकर ताजपुर में निकाला गया फ्लैग मार्च, SDO व DSP ने सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

समस्तीपुर : दुर्गा पूजा के सप्तमी, महाअष्टमी, महानवमी एवं विजयादशमी के अवसर पर श्रद्धालुओं की…

15 घंटे ago

उत्क्रमित मध्य विद्यालय लगुनियां के नवाचारों की समस्तीपुर नगर आयुक्त ने की सराहना

समस्तीपुर : नगर निगम समस्तीपुर के नगर आयुक्त गौतम कुमार ने शुक्रवार को उत्क्रमित मध्य…

17 घंटे ago

‘जलने वाले जलते रहे’, तेज प्रताप का अनुष्का यादव पर पलटवार, कहा- गंदी नाली के कीड़ों पर ध्यान देना मेरी शान के खिलाफ

'जलने वाले जलते रहें, हम आगे बढ़ते रहेंगे. मैं गंदी नाली के कीड़ों पर ध्यान…

17 घंटे ago

समस्तीपुर में ट्रक की ठोकर से वैशाली के बाइक सवार युवक की मौ’त, नानी के घर जा रहा था; डेढ़ महीना पहले गुजरात से घर लौटा था

समस्तीपुर/सरायरंजन : सरायरंजन थाना क्षेत्र के बरुणा रसलपुर के समीप एसएच-88 पर तेज रफ्तार ट्रक…

19 घंटे ago

समस्तीपुर के 134 विद्यालयों की 7844 डिसमिल जमीन पर भू-माफियाओं का कब्जा, कहीं चल रहा प्रिंटिंग प्रेस तो कहीं हो रही खेती

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले में शिक्षा व्यवस्था और सरकारी संपत्तियों की बदहाली की पोल खोलने…

23 घंटे ago