समस्तीपुर :- समस्तीपुर पुलिस का अमानवीय चेहरा देखने को मिला है। नदी में एक अज्ञात युवक का शव मिलने की सूचना पर पहुंची पुलिस ने पानी से शव निकालने के बजाय बीच मझधार में बहा दिया। इसकी तस्वीर और वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हुई। हालांकि Samastipur Town Media इसकी पुष्टि नहीं करता है। लेकिन फोटो व वीडियो में दिख रहा है कि एक पुलिस कर्मी लाश को रस्सी से बीच मझधार में खींच कर ले जा रहा है।
जानकारी के अनुसार, मुफस्सिल थाना अंतर्गत रघुनाथ पुर छतौना में बूढ़ी गंडक में ग्रामीणों ने एक युवक की लाश तैरती देखी। जिसके बाद पुलिस को इसकी सूचना दी। नदी में शव की सूचना पर ग्रामीणों की भीड़ भी जुट गयी थी। सूचना पर पुलिस की डायल 112 पुलिस भी पहुंची। बताया जाता है कि डायल 112 की टीम ने सत्यापन के बाद मुफस्सिल थाने की पुलिस को सूचना दी। जिस पर पहुंची मुफस्सिल थाना की पुलिस ने युवक के शव को पहले किनारे लाया।
शव कई दिन पुराना प्रतीत हो रहा था और उससे तेज दुर्गंध आ रही थी। इसके बाद शव की पहचान नहीं होने पर शव को पोस्टमार्टम के लिये सदर अस्पताल भेजने के बजाये रस्सी बांध नाव से नदी के बीच मंझधार में जाकर शव को बहा दिया गया। इसका किसी ने वीडियो बना सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। शव में रस्सी बांधकर ले जाने वाला चौकीदार बताया गया है। इस दौरान वहां अन्य पुलिसकर्मी भी मौजूद थे।
इस संबंध में मुफस्सिल थानाध्यक्ष पिंकी प्रसाद ने बताया कि डायल 112 की टीम ने रघुनाथपुर छतौना में बूढ़ी गंडक किनारे एक शव तैरने की सूचना दी थी। सूचना पर वे खुद वहां पहुंची लेकिन तब तक शव पानी की धार में बह आगे निकल चुका था। इसके बाद वे चौकीदार समेत अन्य पुलिस कर्मियों के साथ वापस लौट आयी। वहीं प्रभारी एसपी संजय कुमार पांडेय ने भी बताया कि मुफस्सिल थानाध्यक्ष वहां गई थी लेकिन तब तक शव नदी की तेध धार में बहते हुए अंगारघाट क्षेत्र से आगे निकल गया था। पड़ोसी थानों को सूचित किया गया, लेकिन देर शाम तक शव का कोई पता नहीं चल सका। देखने से शव डिस्पोजल किया हुआ लग रहा था। पुलिस शव की खोजबीन में लगी हुई है।
समस्तीपुर : समस्तीपुर शहर के मोहनपुर रोड स्थित हाॅस्पीटल रोड में अवस्थित चंद्रा हॉस्पिटल ऑर्थो…
समस्तीपुर/हसनपुर : समस्तीपुर जिले के हसनपुर थाना क्षेत्र के पिरौना सिही टोला निवासी मोहन कुमार…
समस्तीपुर : नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और पेपर लीक के विरोध में आंदोलन कर रहे…
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के खानपुर थाना क्षेत्र स्थित प्रसिद्ध महामंडलेश्वर 24 अवतार धाम चकोटी…
समस्तीपुर/मुसरीघरारी : मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के रूदौली चौक के पास स्थित प्रकाश विवाह भवन के…
समस्तीपुर : अरवल के सिविल सर्जन के साथ हुई मारपीट की घटना के विरोध में…