Samastipur

समस्तीपुर में दारोगा की संदिग्ध मौत; घर में बेहोशी की हालत में मिले थे, इलाज के दौरान तोड़ा दम

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

समस्तीपुर/पटोरी :- समस्तीपुर जिले के पटोरी थाना में कार्यरत दारोगा शैलेश कुमार सिंह का इलाज के दौरान निधन हो गया। 55 वर्षीय दारोगा सारण जिले के बनियापुर प्रखंड के रहने वाले थे। वे कुछ माह पूर्व पटोरी थाने में पदस्थापित किए गए थे। पदस्थापन के दौरान वे पटोरी थाना के समीप ही एक भाड़े के मकान में रह रहे थे। रविवार शाम से ही वे अपने कमरे में थे, लेकिन किसी का भी मोबाइल रिसीव नहीं कर रहे थे।

इस दौरान थाना के कुछ अधिकारी औ कर्मी उन्हें देखने उनके आवास पर गए तो पाया गया कि वे अचेतावस्था में हैं और उनकी हालत काफी खराब है। उन्हें आनन-फानन में अनुमंडलीय अस्पताल पटोरी लाया गया, जहां से चिकित्सकों ने उन्हें नाजुक स्थिति में पटना रेफर कर दिया। पटना के मेदांता अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना पर पहुंचे दारोगा के परिजन पोस्टमार्टम के बाद शव को उनके गृह ग्राम बनियापुर ले गए। उनका अंतिम संस्कार उनके गृहग्राम में ही होगा।

अब तक मौत के सही कारणों की जानकारी नहीं मिल पाई है। पोस्टमार्टम के बाद ही मौत के कारणों की स्पष्ट जानकारी हो पाएगी। इधर अपने सहकर्मी पुलिस अधिकारी शैलेश कुमार सिंह के निधन से पटोरी थाना के अधिकारी, जवान और पुलिसकर्मी भी काफी मर्माहत हैं। डीएसपी वीरेंद्र कुमार मेधावी, थानाध्यक्ष कुणाल चंद्र सिंह, दारोगा अरशद इमाम अंसारी, केके दत्ता आदि ने दिवंगत दारोगा के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त की है। हालांकि अभी तक मौत की सही वजह का खुलासा नहीं हो सका है।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर सदर SDO द्वारा भूमि विवाद जनसुनवाई में पांच मामलों का मौके पर निपटारा

समस्तीपुर : सदर अनुमंडल कार्यालय प्रकोष्ठ में बुधवार को सदर एसडीओ राकेश कुमार की अध्यक्षता…

10 घंटे ago

बहुचर्चित गोली मारकर ह’त्या मामले में दोषी विनय ठाकुर को उम्रकैद की सजा

समस्तीपुर : समस्तीपुर व्यवहार न्यायालय ने बुधवार को बहुचर्चित हत्याकांड में अपना फैसला सुनाते हुए…

12 घंटे ago

नीतीश के जन्मस्थान बख्तियारपुर पर सम्राट चौधरी का बड़ा बयान, अब संतोष मांझी ने सुझाया ‘नीतीशपुरम’ नाम

बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री एवं जनता दल यूनाइटेड (JDU) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार के…

12 घंटे ago

बिहार में अब 12वीं के बाद मिलेगा रोजगार, सरकारी स्कूलों में छात्रों को प्लेसमेंट की सुविधा

बिहार के सरकारी स्कूलों में भी प्लेसमेंट की सुविधा मिलेगी। राज्य सरकार 12वीं कक्षा में…

16 घंटे ago

क्या नीतीश के कहने पर सम्राट चौधरी को भाजपा ने बनाया मुख्यमंत्री? सीएम ने खुद बताई अंदर की बात

जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने के बाद सम्राट…

16 घंटे ago

समस्तीपुर के बाद अब पटना में ट्रेन से शराब ला रही छात्रा अरेस्ट, पुलिस भर्ती की तैयारी कर रही है लड़की

समस्तीपुर के बाद अब पटना में ट्रेन के जरिये शराब ला रही छात्रा पकड़ी गई…

19 घंटे ago