Samastipur

नर्स से दु’ष्कर्म का प्रयास करने वाला आरोपी फर्जी चिकित्सक का पिस्टल लहराते फोटो वायरल

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

समस्तीपुर :- नर्स से दुष्कर्म का प्रयास करने का आरोपी फर्जी चिकित्सक डॉ. संजय कुमार की अब पिस्टल एवं बंदूक लहराते फोटो वायरल हो रही है। अलग-अलग पोज में उसकी यह तस्वीर है। हालांकि Samastipur Town Media इसकी सच्चाई का दावा नहीं करता है, लेकिन सोशल मीडिया में वायरल तस्वीर में उक्त चिकित्सक अपने घर व कार में पिस्तौल लिये दिख रहा है। घर में वह कुर्सी पर बैठ मोबाइल पर किसी से बात कर रहा है जबकि मुंह बांधे एक लड़की बंदूक लिये हुए है। वहीं दूसरी फोटो एक कार की है जिसमें कार की खिड़की से आरोपी फर्जी चिकित्सक बाहर पिस्तौल लहरा रहा है।

यह भी पढ़े : नशे में धुत डॉक्टर ने 2 दोस्त के साथ नर्स से की रे’प की कोशिश, बचाव में काट दिया प्राइवेट पार्ट

इस संबंध में भाकपा माले के जिला स्थायी समिति सदस्य सुरेंद्र प्रसाद सिंह ने पुलिस प्रशासन से इन तस्वीरों की भी जांच कराने और उचित कार्रवाई करने की मांग की है। उन्होंने कहा है कि चिकित्सक का शराब, शबाब एवं हथियार का शौकीन होने की चर्चा है। उसके पास एक भी लाइसेंसी हथियार नहीं होने की भी चर्चा है तो प्रश्न यह उठता है कि चिकित्सक के पास हथियार कहां से आया।

एएसपी का बयान :

Avinash Roy

Recent Posts

पूर्व सभापति तारकेश्वर नाथ गुप्ता के निधन पर नगर निगम कार्यालय में शोकसभा आयोजित

समस्तीपुर : नगर परिषद के पूर्व सभापति तारकेश्वर नाथ गुप्ता के असामयिक निधन पर गुरुवार…

1 घंटा ago

समस्तीपुर में छठ की खरीदारी करने निकले युवक का संदिग्ध परिस्थिति में मिला शव, परिजनों ने लगाया ह’*त्या का आरोप

समस्तीपुर : नगर थाना क्षेत्र के मगरदही मोहल्ला स्थित पीएनटी कॉलोनी के समीप बुधवार की…

2 घंटे ago

समस्तीपुर में छठ पर्व पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम, 474 स्थानों पर दंडाधिकारी व पुलिस बल तैनात

समस्तीपुर : लोकआस्था के महापर्व छठ को शांतिपूर्ण व सुरक्षित माहौल में संपन्न कराने के…

11 घंटे ago

छठ से पहले समस्तीपुर जंक्शन पहुंचे सदर SDO, भीड़ प्रबंधन और सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

समस्तीपुर : आगामी छठ महापर्व को लेकर यात्रियों की संभावित भीड़ और सुरक्षा व्यवस्था के…

11 घंटे ago