Samastipur

मोहिउद्दीननगर में बाढ़ पीड़ितों के लिए सामुदायिक किचेन की शुरुआत, चारा उपलब्ध कराने के लिए पशुपालकों की सूची भी मांगी

तस्वीर : सांकेतिक (फाइल)

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

समस्तीपुर/मोहिउद्दीननगर : प्रखंड मुख्यालय स्थित पंचायत समिति भवन के सभागार में बाढ़ से उत्पन्न समस्याओं के निराकरण के लिए अधिकारियों व जनप्रतिनिधियों की शनिवार को बैठक हुई जिसकी अध्यक्षता सीओ ब्रजेश कुमार द्विवेदी ने की व संचालन बीडीओ नवकंज कुमार ने किया। इस दौरान अधिकारियों ने बताया कि जिला आपदा प्रबंधन समिति के निर्देश के मुताबिक बाढ़ का दंश झेल रहे बाढ़ पीड़ितों के लिए प्राथमिकता के तौर पर शनिवार की शाम से सामुदायिक किचेन संचालित करने का निर्देश जारी किया गया है।

इसे लेकर बाढ़ से सर्वाधिक प्रभावित लोगों के लिए चिन्हित स्थानों को सूचीबद्ध करते हुए सामुदायिक किचन संचालन की जरूरत है। सामुदायिक किचन का संचालन पारदर्शिता के साथ किया जाना है। इसके लिए संबंधित क्षेत्र के नोडल अधिकारी को जिम्मेदारी सौंपी गई है। इस क्रम में बताया गया कि 5 दर्जन से अधिक स्थानों पर सामुदायिक किचन चलाने की रूपरेखा तय की गई।

इसके साथ-साथ अंचल क्षेत्र के वैसे पशुपालक, जिन्होंने पशुओं के साथ दूसरे क्षेत्रों में पलायन किया है उन्हें सूचीबद्ध किये जाने की आवश्यकता है। ताकि सरकारी स्तर से उन्हें पॉलीथिन शीट व पशुचारे की उपलब्धता सुनिश्चित कराई जा सके। इसके लिए संबंधित पंचायतों में शरण लिए पशुपालकों की सूची मुखिया, पंचायत सचिव व नोडल अधिकारी के सहयोग से शीघ्र उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया। इस दौरान जनप्रतिनिधियों ने अधिकारियों को प्रखंड के उत्तरवर्ती क्षेत्रों में शरण लिए विस्थापित पशुपालकों की समस्याओं से अवगत कराया।

Avinash Roy

Recent Posts

रोसड़ा की नई SDO बनीं पूजा कुमारी, सादिक अख्तर बने समस्तीपुर सदर के नये अनुमंडलीय लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी

समस्तीपुर : बिहार सरकार ने प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल करते हुए बिहार प्रशासनिक सेवा…

6 घंटे ago

BREAKING : समस्तीपुर सदर SDPO-1 बदले, सतीश सुमन को मिली जिम्मेदारी, संजय कुमार पांडेय का हुआ तबादला

समस्तीपुर : बिहार सरकार ने बिहार पुलिस सेवा के डीएसपी स्तर के 27 पुलिस अधिकारियों…

7 घंटे ago

समस्तीपुर जिले के इन 9 CHC में खुलेंगे ब्लड सेंटर, सदर अस्पताल स्थित ब्लड बैंक और रेडक्रास पर निर्भरता होगी कम

समस्तीपुर : ग्रामीण क्षेत्रों के मरीजों के लिए राहत भरी खबर है। अब रक्त की…

8 घंटे ago

जस्सी ह’त्याकांड के फरार आरोपियों के घर कुर्की-जब्ती, न्यायालय के आदेश पर मुफस्सिल थाने की पुलिस ने की कार्रवाई

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बहादुरपुर मोहल्ले में शनिवार को पुलिस ने जस्सी हत्याकांड…

9 घंटे ago

1 सितंबर से घर बैठे मोबाइल एप से खाद की बुकिंग; समस्तीपुर में लागू होगी नई व्यवस्था, किसानों के लिए फार्मर आईडी बनाना अनिवार्य

समस्तीपुर : किसानों को अब खाद खरीदने के लिए दुकानों का चक्कर नहीं लगाना पड़ेगा।…

9 घंटे ago

बिहार NDA में आरक्षण पर रार, सब-कोटा का मांझी के बेटे ने किया समर्थन तो चिराग ने जताया विरोध

बिहार में एनडीए के घटक दलों के बीच अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति के आरक्षण…

19 घंटे ago