Samastipur

समस्तीपुर के इस थाने के मालखाने से कचरा चुनने वाली महिलाओं ने चुरा ली जब्त की गई शराब, चार पकड़ायी व दो फरार

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

समस्तीपुर/कल्याणपुर :- समस्तीपुर जिले के कल्याणपुर थाने से कुछ महिलाओं ने जब्त शराब गायब कर दिया। जानकारी के अनुसार वह सभी कचरा चुनने वाली महिलाएं थी, जिसनें कल्याणपुर थाने के मालखाने में जब्त कर रखी गयी शराब पर ही हाथ साफ कर दिया। हालांकि शराब चुराकर ले जा रही महिलाओं पर एक पुलिस कर्मी की नजर पड़ी जिसके बाद हल्ला होने पर सभी को खदेड़ा गया। इस दौरान दो महिला भागने में सफल रही वहीं चार महिला को पुलिस ने पकड़ लिया। पुलिस ने महिला के पास से मालखाने से चुरायी गयी शराब की बातलें भी बरामद कर ली।

पकड़ी गई महिलाओं में समस्तीपुर नगर थाना क्षेत्र के पेठियागाछी के वार्ड संख्या-3 निवासी ननकी राय की पत्नी रूपा देवी, रामचंद्र राय की पत्नी सीता देवी, मो. शमशेर की पत्नी जीनत परवीन एवं अशोक शाह की पत्नी शनिचरी देवी शामिल है। मालखाने से शराब चुराने के बाद महिलाओं ने थाने के पीछे स्थित गाछी में थाने की बाउंड़्री के पास ही पत्तों की ओट में छुपा रखा था।

पूछताछ में महिलाओं के बताने के बाद पुलिस ने शराब की बोतलें बरामद की। इस संबंध में प्रशिक्षु डीएसपी सह थाना अध्यक्ष विकास केशव ने बताया कि कचरा चुनने वाली महिलाओं ने 16 लीटर शराब चुरायी थी जिसे बरामद कर लिया गया है। थाने के सीसीटीवी फुटेज से चोरी में शामिल अन्य महिलाओं की पहचान की जा रही है। सभी को गिरफ्तार किया जाएगा। जानकारी के अनुसार, कचरा चुनने वाली महिलाओं ने कल्याणपुर थाने की पीछे की बाउंड्री पर गिरे पेड़ के सहारे थाने के परिसर में प्रवेश किया। उसके बाद मालखाने की खिड़की से शराब की बोतलें चुरायी।

कुछ महिलाएं खिड़की से शराब की बोतल निकालने में लगी हुई थी जबकि कुछ उसे बाउंड़्री के पार पहुंचा रही थी। वहीं बाउंड्री के पार खड़ी महिलाएं उसे छुपाने में लगी हुई थी। महिलाओं को शराब की बातलें लेकर जाते समय एक पुलिस कर्मी की नजर पड़ी। उसके हल्ला करने पर पुलिस कर्मी दौड़ कर मालखाने के पीछे पहुंचे। पुलिस कर्मियों को आते देख महिलाएं भागने लगी। जिसके बाद पुलिस ने खदेड़ कर चार महिला को गिरफ्तार किया जबकि दो महिलाएं भागने में सफल रही। फरार दोनों महिला की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी में जुट गयी है।

Avinash Roy

Recent Posts

ASI बबलू प्रसाद को पिता की मौ’त के बाद अनुकम्पा पर मिली थी नौकरी, एसपी ने कहा- “हंसमुख व शांत स्वभाव के थे बबलू”

समस्तीपुर/मोहिउद्दीननगर : मोहिउद्दीननगर थाने में पदस्थापित डायल 112 के सहायक अवर निरीक्षक (एएसआई) बबलू प्रसाद…

3 घंटे ago

ASI के शव से लिपटकर दहाड़ मारकर रोने लगी पत्नी, कहा- एक दिन पहले ही हुई थी बात, निष्पक्ष जांच की मांग

समस्तीपुर : मोहिउद्दीननगर थाना परिसर स्थित अपने कमरे में मृत पाए गए डायल-112 में तैनात…

4 घंटे ago

उप-मुख्यमंत्री विजय चौधरी के काफिले के दौरान समस्तीपुर में हंगामा, धक्का-मुक्की एवं झड़प के बीच एक पुलिसकर्मी घायल

समस्तीपुर/हसनपुर : समस्तीपुर जिले के हसनपुर प्रखंड के मंगलगढ़ सुंदरिया नगर के समीप शनिवार को…

4 घंटे ago

प्रेमी संग मिलकर पति की ह’त्या कराने वाली पत्नी गिरफ्तार, समस्तीपुर पुलिस ने खोली साजिश की परतें

समस्तीपुर/उजियारपुर : समस्तीपुर जिले के उजियारपुर थाना क्षेत्र में हुए चर्चित सुमन कुमार हत्याकांड का…

4 घंटे ago

गोली मारकर युवक को जख्मी करने के मामले में दोषी को उम्रकैद व 50 हजार रुपये का अर्थदंड

समस्तीपुर : एडीजे अष्टम आशुतोष कुमार राय की अदालत ने हत्या के प्रयास के एक…

5 घंटे ago

समस्तीपुर : स्कूल जा रही 17 वर्षीय छात्रा को अगवा कर 5 युवकों ने किया गैंगरे’प, तीन दिनों तक पंचायती चलने के कारण देरी से मामला हुआ उजागर

समस्तीपुर/उजियारपुर : समस्तीपुर जिले के उजियारपुर थाना क्षेत्र से एक शर्मनाक घटना सामने आ रही…

5 घंटे ago