Samastipur

समस्तीपुर में पिकअप की ठोकर से मुजफ्फरपुर के युवक की मौ’त, परिजनों में मचा कोहराम

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े

समस्तीपुर :- समस्तीपुर जिले के कल्याणपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत दरभंगा-समस्तीपुर मुख्य मार्ग के कल्याणपुर चौक के पास रविवार की रात एक पिकअप से ठोकर लगने से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान मुजफ्फरपुर जिले के मुसहरी थाना के नरौली गांव निवासी गोपी भगत के 35 वर्षीय पुत्र गणेश कुमार के रूप में की गई है।

घटना को लेकर बताया जाता है कि उक्त मृतक समस्तीपुर जिले के वारिसनगर में अपने रिश्तेदार के यहां से बाइक से मुजफ्फरपुर लौटने के क्रम में कल्याणपुर थाना के पास मुख्य सड़क पर तेज रफ्तार से आ रहे एक पिकअप की चपेट में आ गया। जिसे आनन- फानन में इलाज के लिए स्थानीय एक निजी क्लीनिक में भर्ती कराया गया। गंभीर स्थिति होने पर उसे सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां से भी उसे दरभंगा रेफर कर दिया गया। लेकिन, इसी दौरान उसकी मौत हो गई। चालक पिकअप लेकर घटना के बाद फरार हो गया।

Avinash Roy

Recent Posts

नहीं भागेंगे, फोड़ देगा गाड़ी को, प्रणाम किए चल दिए… नीतीश से मिलकर अनंत सिंह गजब बोले

नहीं भागेंगे, हा हा स्थिर से, सब फोड़ देगा गाड़ियो हम्मर, प्रणाम किए और चल…

5 घंटे ago

समस्तीपुर में हजारों लाभुकों की पेंशन बंद होने का खतरा, प्रशासन ने दी अंतिम चेतावनी

समस्तीपुर : सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाओं से जुड़े लाभुकों के लिए यह खबर बेहद अहम…

7 घंटे ago

मैट्रिक की परीक्षा में सायना प्रवीण ने लहराया परचम, बिहार में आठवां स्थान पाकर बढ़ाया दलसिंहसराय का मान

समस्तीपुर/दलसिंहसराय : बिहार बोर्ड द्वारा मैट्रिक परीक्षा का परिणाम जारी होते ही क्षेत्र में खुशी…

9 घंटे ago

समस्तीपुर : ट्रक ड्राइवर की बेटी ने मैट्रिक की परीक्षा में लाया छठा स्थान, IAS बनना चाहती है मौसम

समस्तीपुर/विद्यापतिनगर : समस्तीपुर जिले के विद्यापतिनगर प्रखंड के आदर्श राजकीय उच्च विद्यालय कांचा की छात्रा…

10 घंटे ago

समस्तीपुर : मैट्रिक परीक्षा के रिजल्ट में होटल चलाने वाले की बेटी ज्योति ने बिहार भर में चौथा स्थान लाया

समस्तीपुर : बिहार विद्यालय परीक्षा समिति द्वारा जारी मैट्रिक परीक्षा परिणाम में समस्तीपुर जिले की…

12 घंटे ago