Samastipur

ग्रामीण रक्तदान संघ ने बैठक आयोजित कर संगठन का किया विस्तार

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े

समस्तीपुर :- ग्रामीण रक्तदान संघ कि बैठक जिले के एक निजी संस्थान में आयोजित की गई। बैठक में अध्यक्ष कृष्णा कुमार, सचिव राजीव प्रसाद, कोषाध्यक्ष गौरव कुमार शर्मा, उपसचिव विकास कुमार, वरिष्ठ सदस्य दिनेश प्रसाद साह, शैलेश सिंह, अरूण कुमार दास ने सामुहिक रूप से दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की।

अध्यक्ष कृष्णा कुमार के आदेशानुसार बैठक में शहर से लेकर गांव तक संगठन की जिम्मेदारी दी गई, जिसमें मुख्य रूप से प्रत्येक परिवार से रक्तवीर खड़ा करने पर बल देते हुए कहा कि हमारा समाज आज भी रक्तदान के मामलों में बेहद संकीर्ण है। साथ-साथ संगठन फैलाव पर मार्गदर्शन दिया। जरूरतमंदों को किस प्रकार रक्त उपलब्ध कराई जाए इसपर भी नियमावली तैयार की गई।

वहीं बैठक में बिपिन को कार्यकारी अध्यक्ष, रोहन राज को उपाध्यक्ष, राजकुमार को सचिव, विशाल, सतीश यादव, पिंटू, शुभम को संयुक्त सचिव एवं मीडिया प्रभारी, जिला कार्यकारिणी सदस्य में 20 सदस्यों को शामिल किया गया। कार्यकारी अध्यक्ष बिपिन कुमार ने अपने दायित्व का निर्वाहपूर्वक अनुपालन करने और संगठन को बेहतर प्रयास करने का अपनी बात कही जिसमें मुख्य रूप से विकास सिंह, रौशन कुमार, कुणाल, अभिजीत, धर्मेंद्र, सुमन कई लोगों ने बधाई दी।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर में एडोलेसेंट प्रोग्राम फॉर गर्ल्स विषय पर प्रशिक्षण कार्यक्रम का किया गया आयोजन

समस्तीपुर : शहर के आरएसबी इंटर विद्यालय के सभागार में इक्विटी कार्यक्रम के तहत एडोलेसेंट…

6 घंटे ago

समस्तीपुर में 96,875 परिवारों को मिला मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना का लाभ, महिलाओं के खातों में पहुंचे 96 करोड़ 87 लाख रुपये

समस्तीपुर : मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना के अंतर्गत सोमवार को समस्तीपुर जिले में बड़े पैमाने…

6 घंटे ago

अपहरण मामले में एक आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार, गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के जितवारपुर स्थित समस्तीपुर काॅलेज के पास से एक लड़की…

7 घंटे ago

बिहार में गांव-गांव खुलेंगे बायोफ्यूल पंप, ग्रामीण कार्य विभाग ने बनाई ने इंजीनियरों की कमेटी

बिहार में गांव-गांव बायोफ्यूल पंप खुलेंगे। ग्रामीण सड़कों के किनारे अब गैर पारंपरिक पेट्रोल पंप…

12 घंटे ago