Bihar

बिहार: प्रेमिका ने मछली-चावल खिलाने घर बुलाया,खाने में ज’हर दे दिया; अस्पताल में भर्ती

बिहार में गोपालगंज जिले के नगर थाना क्षेत्र के बंजारी गांव निवासी एक शादीशुदा प्रेमी को प्रेमिका ने मछली-भात खिलाने के लिए घर बुलाया और खाना में जहर मिलाकर खिला दी। इससे प्रेमी की स्थिति नाजुक हो गई। प्रेमी ने अपने दोस्त को फोन कर बुलाया, जिसके बाद दोस्तों ने उसे सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद प्रेमी की स्थिति को नाजुक देखते हुए बेहतर इलाज के लिए गोरखपुर मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया। पीड़ित युवक की पहचान विपिन शर्मा के (32) पुत्र तेजश्वी शर्मा के रूप में की गई है।

दोनों के बीच मोबाइल पर बात होने लगी

पीड़ित युवक ने बताया कि वह कोर्ट में एक प्राइवेट कर्मी के तौर पर काम करता है। प्रेमी युवक के दो पुत्र और एक पुत्री है। छह वर्ष पूर्व किसी मामले में उसकी प्रेमिका कोर्ट में गई थी जहां दोनो के बीच आंखे लड़ गई। दोनों के बीच मोबाइल पर बात होने लगी। दोनो छुप-छुपकर मिलने लगे। दोनों के बीच प्रेम परवान चढ़ गया। दो साल बाद प्रेमिका ने अपने ही प्रेमी युवक के ऊपर शादी के झांसा देकर शारीरिक शोषण करने को लेकर केस दर्ज करा दी। इसके बाद केस वापस लेने के लिए एक लाख 60 हजार रुपए प्रेमी से ले ली। बाद में मामला शांत हो गया। कुछ दिन बाद दोनों अलग हो गए लेकिन लड़की द्वारा मैसेज किया जाने लगा। इसके बाद फिर बातचीत शुरू हो गई।

मछली-भात खाने के बाद ही उल्टी होने लगी

इसी बीच रविवार की रात प्रेमिका ने मछली-भात खिलाने के लिए प्रेमी को अपने घर बुलाया। मछलीभात खाने के बाद वह अपने घर के लिए निकल गया। इसी बीच उसे उल्टी होने लगी। उल्टी होने के बाद उसकी स्थिति काफी गंभीर हो गई। इसके बाद उसने अपने दोस्त को फोन कर बुलाया। मौके पर पहुंचे दोस्त ने उसे तत्काल ईलाज के लिए गोपालगंज सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से डाक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद स्थिति को गंभीर देखते हुए बेहतर इलाज के लिए गोरखपुर रेफर कर दिया। वहीं मामले की सूचना पाकर मौके पर पहुंची नगर थाना की पुलिस ने युवक का बयान दर्ज कर आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

मामले की जांच में जुटी पुलिस

वहीं इस मामले में नगर थाना में तैनात एसआई रुचि कुमारी ने बताया कि पीड़ित युवक के बयान के मुताबिक एक लड़की ने उसे खाना खाने के लिए अपने घर बुलाया था। युवक और लड़की के साथ कुछ वर्षो से रिलेशन चल रहा है। लड़की घर बुलाकर कुछ खिलाई जिसके बाद उसे उल्टी होने लगा। इसपर उसे शक हुआ की कही उसे कुछ मिलाकर न खिला दिया गया हो। उसके दोस्त द्वारा सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Avinash Roy

Recent Posts

मिथुन की मौत मामले में घटहो थाने पर जमकर हंगामा, आरोपी महिला को पुलिस द्वारा छोड़ने पर थाना पहुंचे परिजन; टायर जलाकर किया हंगामा

समस्तीपुर/घटहो : घटहो थाना क्षेत्र के मुसापुर गांव में मिथुन गिरि की संदिग्ध मौत के…

3 घंटे ago

मुसरीघरारी में युवती से हथियार के बल पर सामूहिक दु’ष्कर्म, वीडियो आने पर FIR दर्ज

समस्तीपुर/मुसरीघरारी : मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के एक गांव में 19 वर्षीय युवती के साथ हथियार…

4 घंटे ago

11 तक चालान की 50 फीसदी राशि जमा करने पर लोक अदालत में जाने की जरूरत नहीं, राष्ट्रीय लोक अदालत को लेकर जागरूकता वाहन रवाना

समस्तीपुर : राष्ट्रीय लोक अदालत में परिवहन विभाग से जुड़े लंबित चालानों के त्वरित निष्पादन…

4 घंटे ago

IRCTC Scam में लालू यादव, तेजस्वी और राबड़ी समेत आठ पर मनी लांड्रिंग के आरोप तय; कोर्ट से 7 आरोपी बरी

राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव और उनके परिवार को मुश्किलें बढ़…

10 घंटे ago

वैशाली में भारतमाला परियोजना के 6 लेन पुल का ढांचा गिरा; मलबे में लोगों के दबे होने की आशंका

बिहार के वैशाली जिले में गुरुवार को एक बड़ा निर्माणाधीन पुल हादसा सामने आया है.…

14 घंटे ago