समस्तीपुर : घर बैठे आनलाईन कमाई का लालच कुछ युवकों को महंगा पड़ गया। हाइबॉक्स एप में निवेश कराकर लोगों से ठगी करने के बाद एप को बंद कर रुपये ठगी करने का मामला सामनें आया है। इसको लेकर पीड़ित के द्वारा साइबर थाने में प्राथमिक की दर्ज कराई गई है। मामले को लेकर बताया गया है कि उजियारपुर थाना क्षेत्र के रायपुर निवासी राहुल कुमार से 35 हजार, सुशील कुमार से 10 हजार और प्रवीण कुमार से 10 हजार रुपये की ठगी आनलाईन एप के माध्यम से की गई है।
पीड़ित के अनुसार उसने प्ले स्टोर से हाइबॉक्स नामक एक ऐप डाउनलोड किया। उसमें जरूरत के अनुरूप सामान खरीद और पैसा कमाने का झांसा दिया गया। इस दौरान तीनों ने यूपीआई के माध्यम से एप में पैसा लगाया। इसके बाद एप ही गायब हो जाने का मामला प्रकाश में आया है। तीनों युवकों को जब ठगी का एहसास हुआ तब तीनों ने साइबर थाने में प्राथमिक दर्ज कराई है। इधर साइबर थाने की पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
समस्तीपुर : सदर अनुमंडल कार्यालय प्रकोष्ठ में एसडीओ दिलीप कुमार के नेतृत्व में अधिवक्ताओं के…
नीतीश कुमार के बिहार विधान परिषद से त्यागपत्र देने की अंतिम तारीख आ गई है।…
समस्तीपुर : जिले में संचालित करीब 19 बैंक अकाउंट से अधिक का उपयोग देश के…
समस्तीपुर : सहरसा से लोकमान्य तिलक टर्मिनल के बीच चलने वाली स्पेशल ट्रेन (05585/05586) का…
बिहार के सिविल न्यायालयों में चपरासी पद पर भर्ती के लिए आयोजित हुई प्रारंभिक परीक्षा…
समस्तीपुर : बिहार में पूर्ण शराबबंदी लागू हुए कई वर्ष बीत चुके हैं, लेकिन इसके…