Samastipur

गंगा नदी खतरे के निशान से तीन फीट ऊपर, समस्तीपुर जिला प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड पर…

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े

समस्तीपुर :- जिले में बाढ़ का खतरा धीरे-धीरे बढ़ने लगा है। गंगा का जलस्तर जहां खतरे के निशान से तीन फीट उपर चल रही है। वहीं बुढ़ी गंडक व बागमती नदी समेत अन्य नदियों के पानी का जलस्तर बढ़ने लगा है। बागमती में जलस्तर तेजी से बढ़ने के कारण जिला प्रशासन पूरी तरह से अलर्ट मोड में आ गया है। मोहनपुर में गंगा का जलस्तर बढ़ने के कारण आयी बाढ़ ने निर्माणाधीन सड़क को कहीं खाई तो कहीं समतल में बदल दिया है।

बख्तियारपुर-ताजपुर फोरलेन सड़क के निर्माण से संबद्ध इंजीनियरों व अधिकारियों की अदूरदर्शिता की पोल खोलकर रख दी है। राजपुर-जौनापुर के ग्रामीणों ने 2017 में सड़क में मिट्टी भराई का काम रोक दिया था। ग्रामीणों का कहना था कि गंगा नदी में आनेवाली भयंकर बाढ़ के मद्देनजर इसमें बाढ़ के पानी के निकास के लिए पर्याप्त संख्या में बड़े-बड़े पुल बनाये जाएं। अन्यथा बड़ी बाढ़ आने पर राजपुर-जौनापुर व डुमरी दक्षिणी पंचायत पूरी तरह बाढ़ के पानी में डूब जायेंगी।

ग्रामीणों और अधिकारियों के बीच कई दौर की वार्ता भी हुई थी। बावजूद अधिकारियों और अभियंताओं ने मामूली-मामूली अपर्याप्त संख्या में पुलिया का निर्माण कराकर अपना पल्ला झाड़ लिया। आबादी वाले क्षेत्र में फोरलेन सड़क से पश्चिम का जलस्तर और दबाव फोरलेन सड़क से पूरब की अपेक्षा बहुत अधिक हो गया। जौनापुर से मटिऔर जानेवाली सड़क और फोरलेन सड़क के मिलान-स्थल को 250 से 300 फीट तक लंबाई में पचास फीट गहरी खाई में तब्दील कर दिया है।

वहीं जौनापुर से बिनगामा जानेवाली पीडब्लूडी सड़क के मिलान-स्थल के दोनों तरफ लंबी दूरी में सड़क की भराई वाली मिट्टी को पानी की तेज धारा बहाकर ले गयी। ग्रामीण बताते हैं कि अगर इन स्थलों पर यह सड़क नहीं टूटती तो राजपुर-जौनापुर व डुमरी दक्षिणी पंचायतों में बाढ़ की स्थिति और भयावह हो जाती। पहले तो लोग खुश थे कि इस पुल और सड़क के बनने से क्षेत्र के विकास के रास्ते खुलेंगे लेकिन अब उनको लग रहा है कि कहीं इन पंचायतों के विनाश का ही न रास्ता खोल दे।

Avinash Roy

Recent Posts

होली मिशन हाई स्कूल समस्तीपुर के संस्थापक की 26वीं पुण्यतिथि श्रद्धांजलि पूर्वक मनी

समस्तीपुर : होली मिशन हाई स्कूल, समस्तीपुर के संस्थापक स्व. रति रंजन प्रसाद की 26वीं…

1 घंटा ago

पूर्व अंचलाधिकारी प्रिंस राज बर्खास्त, मैट्रिक के जाली सर्टिफिकेट पर नौकरी हासिल करने पर कार्रवाई

बिहार सरकार ने जाली और कूटरचित शैक्षणिक प्रमाण पत्र के आधार पर सरकारी सेवा प्राप्त…

2 घंटे ago

समस्तीपुर के डॉ. निखिल आनंद गिरि T-20 विश्व कप में करेंगे आकाशवाणी से आधिकारिक कमेंट्री

समस्तीपुर : जिले के सोनवर्षा चौक निवासी एवं मौलाना मजहरुल हक अरबी फ़ारसी विश्वविद्यालय, पटना…

11 घंटे ago

समस्तीपुर-रोसड़ा मुख्य पथ पर बस की ठोकर से साइकिल सवार जख्मी, सदर अस्पताल में भर्ती

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र में एक बार फिर तेज रफ्तार का कहर देखने को…

11 घंटे ago

जनसमस्याओं के समाधान को लेकर विधायक अश्वमेघ देवी ने सदर SDO के साथ की बैठक

समस्तीपुर : समस्तीपुर विधानसभा क्षेत्र की विधायक अश्वमेघ देवी ने सदर एसडीओ दिलीप कुमार के…

14 घंटे ago

मुख्यमंत्री बिहार दर्शन योजना के तहत उजियारपुर प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न विद्यालयों के विद्यार्थियों ने किया वैशाली का शैक्षिक भ्रमण

समस्तीपुर/उजियारपुर : उजियारपुर प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न विद्यालयों द्वारा सत्र 2025-26 में “मुख्यमंत्री बिहार दर्शन…

16 घंटे ago