Samastipur

समस्तीपुर पुलिस के हत्थे चढ़ा 25 हजार का इनामी बदमाश गोस्वामी, एसडीपीओ ने दी जानकारी 

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े  

समस्तीपुर/रोसड़ा :- रोसड़ा पुलिस ने एक शातिर बदमाश को दबोचने में कामयाबी हासिल की है। पुलिस ने फरार चल रहे 25 हजार के ईनामी गोस्वामी कुमार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। रोसड़ा अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सोनल कुमारी ने बताया कि धराया बदमाश हसनपुर थाना क्षेत्र के बल्लभपुर निवासी रामनरेश रंजन का पुत्र गोस्वामी कुमार है।

उन्होंने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर थाना क्षेत्र के थतिया से गिरफ्तार किया गया। बीते मई माह में रोसड़ा पुलिस ने गुप्त सूचना पर थाना क्षेत्र के रहुआ पुल के समीप से दो शातिर बदमाश को गिरफ्तार किया था। दोनों के पास से 23 पुड़िया स्मैक, एक देसी कट्टा, एक जिंदा कारतूस, तीन मोबाइल, एक बाइक व 800 रुपये नकद बरामद किया गया था। धराये आरोपियों ने बताया था कि अपने साथियों के साथ डकैती की घटना को अंजाम देने की योजना बना रहे थे।

इसमें गोस्वामी अपने तीन साथियों के साथ फरार हो गया था। हालांकि पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट व आर्म्स एक्ट के कांड में धराये दो आरोपियों को जेल भेज दिया था और गोस्वामी व उसके साथियों की तालाश कर रही थी। इस बीच पुलिस मुख्यालय द्वारा गोस्वामी पर 25 हजार रुपये के ईनाम की भी घोषणा कर दी गयी। एसडीपीओ ने बताया कि उक्त आरोपी के विरुद्ध विभिन्न थानों में कई मामले दर्ज हैं। फिलहाल गोस्वामी की गिरफ्तारी से अनुमंडल के कई थानों ने राहत की सांस ली है।

Avinash Roy

Recent Posts

मुख्यमंत्री से मिलकर MLC डॉ. तरुण कुमार चौधरी ने समस्तीपुर के विकास से जुड़ी विभिन्न योजनाओं का रखा प्रस्ताव

समस्तीपुर : एमएलसी डॉ. तरुण कुमार चौधरी ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से शिष्टाचार मुलाकात कर…

14 घंटे ago

EVM-VVPAT गोदाम का डीएम-एसपी ने किया मासिक निरीक्षण; सुरक्षा व्यवस्था, CCTV और अग्नि सुरक्षा का लिया जायजा

समस्तीपुर : जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-डीएम रोशन कुशवाहा एवं एसपी अरविंद प्रताप सिंह ने गुरुवार को…

15 घंटे ago

समस्तीपुर : पांच दिनों तक चले मनरेगा योजनाओं की जांच पूरी, केंद्रीय टीम की रिपोर्ट का इंतजार; DDC ने कहा- रिपोर्ट के आधार पर होगी कार्रवाई

समस्तीपुर/बिथान : बिथान प्रखंड की सोहमा पंचायत में मनरेगा योजनाओं में कथित अनियमितता की शिकायत…

22 घंटे ago

रोसड़ा की पहली महिला SDM के रूप में पूजा कुमारी ने संभाला पदभार

समस्तीपुर/रोसड़ा : रोसड़ा अनुमंडल के इतिहास में बुधवार को नया अध्याय जुड़ गया। पूजा कुमारी…

23 घंटे ago