समस्तीपुर :- समस्तीपुर जिले के सरायरंजन प्रखंड अंतर्गत नारघोघी स्थित राजकीय अभियंत्रण महाविद्यालय समस्तीपुर ने गुणवत्ता एवं कौशल का परिचय देते ही एक नई उचान हांसिल की है। संस्थान से क्वालिटी ऑस्ट्रिया सेंट्रल एशिया प्राइवेट लिमिटेड मे कुल 17 छात्रों का चयन हुआ। इस मौके पर संस्थान के प्राचार्य प्रो. (डॉ.) राजकिशोर तुगनायत ने हर्ष व्यक्त किया एवं सभी चयनित छात्रों को उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी।
प्रशिक्षण एवं नियोजन पदाधिकारी प्रो. तनमय कुमार एवं प्रो. स्वामी रंजन ने सभी सफल छात्रों को बधाई दी एवं उनके बेहतर भविष्य की कामना की। आगे बात करते हुए नियोजन एवं प्रशिक्षण पदाधिकारी ने बताया की इस सत्र (2023-24) मे कुल 142 छात्रों का मल्टी नेशनल कंपनियों मे चयन हुआ और वह सभी निर्धारित चयनित उद्योग में कार्यान्वित हुए। उनके उज्वल भविष्य के लिए सभी विभागाध्यक्ष प्रो. झिया हुसैन, डॉ. दीपक कुमार, प्रो. कुमार सागर, प्रो. नीरज कुमार, प्रो. प्रमोद कुमार ने शुभकामनाये दी है।
बिहार में एमएलसी चुनाव को लेकर राजनीतिक तापमान चढ़ा हुआ है। इस बीच विधान परिषद…
बिहार में जमीन का दाखिल-खारिज कराना चाहते हैं, तो आवेदन करने से पहले जरूरी कागजात…
फाइल फोटो : बिहार में सरकारी शिक्षकों के तबादले का इंतजार लंबा होता जा रहा…
समस्तीपुर : बेटे के अपहरण की झूठी कहानी और जान से मारने की धमकी देकर…
समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के आरएनआर कॉलेज के समीप पुलिस ने गश्ती के दौरान…
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के हलई थाना क्षेत्र के चकलालशाही चौक पर थाना के पुराने…