समस्तीपुर : समस्तीपुर में बीपीएससी शिक्षक बहाली मामले में फर्ज़ीवाड़े का मामला Samastipur Town Media ने प्रमुखता से उठाया था। जिसके बाद तत्कालीन डीएम योगेंद्र सिंह ने मामले की जांच के लिए वरीय उप समाहर्ता (आपदा प्रबंधन) राजेश कुमार के नेतृत्व में चार सदस्यीय कमिटी का गठन किया। कमिटी ने मामले की जांच को लेकर मंगलवार को शिक्षा विभाग के अधिकारियों को शिक्षक बहाली से संबंधित संचिका के साथ उपस्थित होने का निर्देश दिया है। जहां उनसे बहाली संबंधित पूछताछ व जानकारी ली जाएगी।
इधर डीपीओ (स्थापना) ने भी विभूतिपुर प्रखंड के विभिन्न विद्यालयों में आठ फर्जी शिक्षकों को योगदान दिलाने वाले संबंधित विद्यालय के प्रधानाध्यापकों और शिक्षक को दस्तावेज के साथ उपस्थित होने का आदेश जारी किया है। जिसके बाद से फर्जी शिक्षकों में हड़कंप मचा है। ज्यादातर फर्जी शिक्षक इस आदेश के बाद किसी न किसी बीमारी का बहाना बनाकर फरार हो गए है।
जिले में शिक्षक बहाली में हुए फर्जीवड़े को लेकर छात्र संगठन ने भी शिक्षा विभाग के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। इसको लेकर ऑल इंडिया स्टूडेंट एसोसिएशन (आइसा) शिक्षा भवन पर प्रदर्शन करने का ऐलान किया है। संगठन के राष्ट्रीय परिषद सदस्य सह जिला सचिव सुनील कुमार का कहना है कि बीपीएससी शिक्षक बहाली में समस्तीपुर जिले में बड़े पैमाने पर फर्जीवाड़ा किया गया है। Samastipur Town Media के माध्यम से जो मामला उजागर किया गया है और शिक्षा विभाग के अधिकारी अनभिज्ञता जाहिर कर रहे है।
इस फर्जीवड़े को देखकर नही लगता है कि बिना शिक्षा विभाग के अधिकारियों की मिली भगत के इतने बड़े फर्जीवाड़े को अंजाम नही दिया जा सकता है। संगठन नेता सरकार से इस मामले की विजलेंस से जाँच कराने की मांग कर रहे है। उनका कहना है कि अगर सरकार उनकी मांग पर जल्द संज्ञान नही लेती है तो वो मामले को लेकर चरणबद्ध आंदोलन करेंगे। साथ ही इस मामले को लेकर न्यायालय जाएंगे।
समस्तीपुर : शहर के चार विभिन्न फर्मों पर लगभग साढ़ चार करोड़ रूपये पेनाल्टी लगाया…
समस्तीपुर/पूसा : पीएम श्री किसान उच्च माध्यमिक विधालय, मोरसंड के 9वीं कक्षा के 3 छात्र…
समस्तीपुर : समस्तीपुर न्यायाधीश आवासीय परिसर में नवनिर्मित 12 न्यायिक पदाधिकारियों के आवास (पीओ क्वार्टर)…
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले में लगातार बदलते मौसम ने लोगों की सेहत पर असर डालना…
समस्तीपुर/कल्याणपुर : समस्तीपुर जिले के कल्याणपुर थाना क्षेत्र स्थित भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) शाखा से…
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के बेरोजगार और नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए…