Samastipur

समस्तीपुर : बेटे से खैनी को लेकर हुआ विवाद तो देर रात घर में सो रहे पिता की गोली मारकर बदमाशों ने की ह’त्या 

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

समस्तीपुर/दलसिंहसराय :- समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय थाना क्षेत्र अंतर्गत भटगामा वार्ड संख्या-27 में घर में सो रहे वृद्ध व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी गई। बदमाश मुंह पर कपड़ा बांधा हुआ था। बताया जाता है कि रविवार की रात करीब 11 बजे के करीब दुकान खोलकर खैनी माँगा नहीं देने पर मारपीट किया जिसमें वैजनाथ मिश्र के पुत्र हेमंत कुमार मिश्र (35 वर्ष) जख्मी हो गया।

घटना के बाद स्वजनों द्वारा उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया। इलाज के बाद सभी घर में सो गये थे। देर रात करीब 1 बजे के करीब फिर से पहुंच कर दो दर्जन की संख्या में बदमाश ने घर पर आकर रोड़ाबाजी करते हुए ताला तोड़ कर सो रहे स्व. बहोरन मिश्र के पुत्र वैजनाथ मिश्र (65 वर्ष) को गोली मार कर हत्या कर दिया। बदमाशों ने गोली वृद्ध के एकदम कान के पास मारा।

घटना के संबंध में मृतक के पुत्र वशंत कुमार मिश्रा ने बताया कि खैनी को लेकर हुए विवाद के बाद दुबारा घर पर आकर बदमाशों ने हो हंगामा करते हुए घर का ताला तोड़ कर उनके पिता को गोली मार दिया एवं बोला अगर ज्यादा हल्ला किया तो तुमको भी गोली मार देंगे। इसके बाद सभी बदमाश वहां से फरार हो गए। बताया गया है कि दर्जनों कि संख्या में आये बदमाशों ने घटना को अंजाम दिया है। जिसमें दो लाला झा, शिवम कुमार को लोग पहचान कर पाए बाकि सभी मुँह में कपड़ा लपेटे हुए थे। बहरहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर में मिलावट पर निगरानी सुस्त, तीन-तीन जिलों के प्रभार में फूड सेफ्टी ऑफिसर, कार्यालय में लटका रहता है ताला 

समस्तीपुर : त्योहारों के मौसम में दूध, मावा, पनीर, घी और मिठाइयों की मांग बढ़ने…

5 घंटे ago

शहर के BRB कॉलेज में पीरियड वेंडिंग मशीन लगवाने के लिए छात्राओं का प्रदर्शन

समस्तीपुर : शहर के बीआरबी कॉलेज में छात्राओं की मूलभूत सुविधाओं को लेकर बुधवार को…

6 घंटे ago

चैता का दशर्जा चौर बदमाशों के लिए बना सॉफ्ट स्पॉट, डेढ़ वर्ष पहले मिले युवती के शव की अब तक पहचान नहीं

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के अंगारघाट थाना क्षेत्र के दशर्जा चौर वाली सड़क आपराधिक वारदातों…

6 घंटे ago

समस्तीपुर में 1 से 6 नवंबर तक होगी राज्य स्तरीय बालिका फुटबॉल प्रतियोगिता, SDO ने खेल भवन का किया निरीक्षण

समस्तीपुर : जिले में 1 से 6 नवंबर तक आयोजित होने वाली राज्य स्तरीय विद्यालय…

17 घंटे ago

समस्तीपुर सदर SDO कार्यालय में भूमि विवाद के सात मामलों की हुई सुनवाई, पांच का हुआ निष्पादन

समस्तीपुर : सदर एसडीओ राकेश कुमार के नेतृत्व में बुधवार को अनुमंडल कार्यालय में भूमि…

17 घंटे ago

जमीन रजिस्ट्री के नाम पर 15 लाख रुपये की ठगी मामले में बिचौलिया गिरफ्तार

समस्तीपुर : जमीन की खरीद-बिक्री के नाम पर दो वर्ष पहले 15 लाख रुपये की…

17 घंटे ago