Samastipur

निरीक्षण करने पहुंची दलसिंहसराय SDO का बाढ़ पीड़ितों ने किया घेराव, करना पड़ा आक्रोश का सामना

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े

समस्तीपुर/विद्यापतिनगर [पद्माकर सिंह लाला] :- गंगा सहित सहायक नदी के जलस्तर में लगातार हो रही वृद्धि के कारण उत्पन्न बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का निरीक्षण करने पहुंची दलसिंहसराय एसडीओ प्रियंका कुमारी को बाढ़ पीड़ितों के आक्रोश का सामना करना पड़ा। शुक्रवार को निरीक्षण के दौरान मऊ धनेशपुर दक्षिण पंचायत स्थित अखाड़ा घाट के समीप कतिपय बाढ़ पीड़ितों ने एसडीओ की गाड़ी को रोककर अपने आक्रोश का इजहार किया।

आक्रोशित बाढ़ पीड़ितों का कहना था कि गत चार- पांच दिनों से गंगा के जलस्तर में वृद्धि से जीवन यापन में विभिन्न तरह की कठनाइयाँ उत्पन्न हो रही है। बाढ़ के पानी से चापाकल आदि जलमग्न हो गए है। लोगों का पलायन तेजी से जारी हैं। बावजूद अभी तक इस क्षेत्र को बाढ़ घोषित नही किया जाना दुर्भाग्यपूर्ण है। बाढ़ पीड़ितों के आक्रोश को भांप बीडीओ महताब अंसारी अपनी सरकारी वाहन से उतर कर तत्क्षण ही जेई पीएचईडी को दूरभाष से बात कर जल्द से जल्द चिन्हित स्थलों पर चापाकल गाड़ने का निर्देश दिया। उसके बाद बीडीओ महताब अंसारी ने बाढ़ पीड़ितों को समझा बुझा कर स्थल निरीक्षण के लिए आगे बढ़े।

Avinash Roy

Recent Posts

12000 फीट लंबा रनवे, 90 एकड़ जमीन; संसद में दरभंगा एयरपोर्ट को अंतरराष्ट्रीय घोषित करने की मांग

संसद के बजट सत्र के दौरान बिहार के दरभंगा एयरपोर्ट को अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा घोषित…

5 घंटे ago

कर्पूरीग्राम में दो देसी कट्टा एवं तीन जिंदा कारतूस के साथ बदमाश गिरफ्तार

समस्तीपुर : कर्पूरीग्राम थाने की पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर की गई छापेमारी…

11 घंटे ago

पटना में सूर्या डॉन का एनकाउंटर; गायघाट के पास STF से हुई मुठभेड़, 2 दर्जन मामलों में है आरोपी

पटना में बुधवार को STF और अपराधियों की बीच मुठभेड़ हुई है। इस एनकाऊंटर में…

11 घंटे ago

समस्तीपुर शहर के आर्य समाज रोड में वाणिज्य कर विभाग का छापा, 3 करोड़ से अधिक की टैक्स चोरी का मामला उजागर

समस्तीपुर : टैक्स चोरी पर शिकंजा कसते हुए वाणिज्य कर विभाग ने मंगलवार को शहर…

22 घंटे ago

समस्तीपुर : शराब खोज रही पुलिस को झोपड़ी से मिले 44 लाख नगद मामले में जांच के लिए देर शाम पहुंचे SP, की पूछताछ

समस्तीपुर/चकमेहसी : चकमेहसी थाने की पुलिस ने मंगलवार को शराब की गुप्त सूचना पर की…

23 घंटे ago

बिहार में 25 नई चीनी मिल खोलने का काम तेज, समस्तीपुर समेत इन जिलों में जमीन तलाश रही नीतीश सरकार

बिहार में नई चीनी मिल खोलने का काम तेज हो गया है। नीतीश सरकार ने…

23 घंटे ago