समस्तीपुर/दलसिंहसराय :- दलसिंहसराय अनुमंडल क्षेत्र के विभिन्न थाना क्षेत्रों में लूट व डकैती सहित अन्य अपराधिक घटनाओं में शामिल 25 हजार के इनामी बदमाश को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस बदमाश को महाराष्ट्र के मालाड़ थाना क्षेत्र के सुन्दरनगर चौराहा मुम्बई पश्चिम के पास से मालाड़ पुलिस के सहयोग से गिरफ्तार किया गया है। अपने कार्यालय में गिरफ्तार बदमाश के बारे में प्रेस को जानकारी देते हुए बताया कि दलसिंहसराय थाना क्षेत्र नगरगामा पंचायत के शोयरा के पास 11 अक्टूबर की देर शाम दुकान से घर लौट रहे स्वर्ण व्यवसाई से लूट मामला और विद्यापति नगर थाना क्षेत्र में लूट को लेकर दर्ज की गई कांड संख्या 180/ 23 में फरार चल रहे बदमाश उजियारपुर थाना क्षेत्र के लखनीपुर महेशपट्टी निवासी नागेश्वर सिंह के पुत्र को दीपक कुमार को गिरफ्तार किया गयाा।
डीआईयू शाखा के पुनि अजीत कुमार सिंह, दलसिंहसराय थाना के पुअनि मनोज कुमार सिंह, डीआईयू शाखा के परि० पु०अ०नि० धनंजय कुमार, दलसिंहसराय थाना के स०अ०नि० नरेश पासवान, सिपाही महेन्द्र मरांडी, कुंदन चौधरी ने महाराष्ट्र के मालाड़ थाना क्षेत्र के सुन्दरनगर चौराहा मुम्बई पश्चिम के पास से मालाड़ पुलिस के सहयोग से दीपक को गिरफ्तार किया है। बदमाश घटना के बाद से ही फरार चल रहा था। इसकी गिरफ्तारी को लेकर पुलिस लगातार प्रयास कर रही थी। मौके पर सर्किल इस्पेक्टर नीरज तिवारी, दलसिंहसराय थानाध्यक्ष राकेश कुमार रंजन, दारोगा नरेश पासवान मौजूद थे।
समस्तीपुर : छात्र संगठन आइसा से जुड़े कार्यकर्ताओं ने शहर के माल गोदाम चौक स्थित…
पटना में शास्त्री नगर थाने के शिवपुरी नाला इलाके में बाइक सवार बदमाशों ने मंगलवार…
राज्य में 80 साल या इससे अधिक उम्र के बुजुर्गों को घर बैठे निबंधन की…
समस्तीपुर/दलसिंहसराय : समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय स्थित आरबी कॉलेज में चल रही ग्रेजुएशन की परीक्षा…
बिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ आर्थिक अपराध इकाई (EOU) ने मंगलवार को बड़ा एक्शन लिया.…
उत्तर प्रदेश की स्पेशल टास्क फोर्स (UP STF) ने सोमवार देर शाम बिहार के पूर्णिया…