Samastipur

समस्तीपुर कॉलेज में मनोविज्ञान विभाग के विद्यार्थियों ने फेयरवेल पार्टी का किया आयोजन

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

समस्तीपुर : समस्तीपुर कॉलेज समस्तीपुर में गुरुवार को मनोविज्ञान विभाग के विद्यार्थियों ने फेयरवेल पार्टी का आयोजन किया। जिसमें सांस्कृतिक व रंगारंग कार्यक्रमों के बीच पीजी सत्र 2022-24 के चौथे सेमेस्टर के छात्र-छात्राओं को विदाई दी गयी। फेयरवेल पार्टी को संबोधित करते हुए मनोविज्ञान विभागाध्यक्ष डॉ. रीता चौहान ने कहा कि आज का समय लक्ष्य बनाकर कड़ी मेहनत करने का है। बिना मेहनत आपको बहुत कुछ मिल जाएगा, यह सोच गलत है। इसलिए चाहे पढ़ाई का क्षेत्र हो या फिर खेलकूद या अन्य। सभी में बेहतर करने से ही आपकी पहचान बनेगी, अन्यथा नहीं।

सहायक प्राध्यापक डॉ. संजय कुमार ने कहा कि शिक्षा अमूल धन है, इस लिए छात्र-छात्राओं को पढ़ाई पर ध्यान दें। डॉ. अली इमाम, डॉ. कुमारी माला यादव ने कहा कि अगर हम जीवन में कोई भी लक्ष्य पाना चाहते हैं तो उसमें सफ लता का राज है कि धूप हो या बारिश, समुद्र शांत हो या तूफानी, हमें अपने लक्ष्य पर टिके रहना है। जो वास्तव में आध्यात्मिक विकास चाहते हैं, वे लक्ष्य के प्रति दृढ़ संकल्प रखकर इसे पा सकते हैं।

डॉ. दिनेश्वर राय, डॉ. रणधीर कुमार, डॉ. प्रतिभा कुमारी व डॉ. शालिनी कुमारी ने कहा कि समस्या यह है कि हममें समर्पण नहीं है। एक दिन हम कुछ मिनटों के लिए ध्यान टिकाते हैं, फिर अगले कुछ दिनों के लिए बिल्कुल ध्यान-अयास नहीं करते हैं और तब, अगले दिन हम एक घंटा ध्यान-अयास करते हैं, और हो सकता है, किन्हीं खास दिनों में हम बार-बार लंबे समय तक ध्यान-अयास करें। यह सच्चा समर्पण नहीं है। यह सिर्फ आधे मन से की गई कोशिश है। पर अगर हम नियमित रूप से प्रतिदिन ध्यान-अयास में उचित समय दें, तो हमें मनचाही तरक्की मिलेगी।

धन्यवाद ज्ञापन देते हुए डॉ. कौशलेन्द्र झा ने कहा कि समर्पण प्रत्येक प्राणी के लिए अत्यंत आवश्यक भाव है। यही वह भाव है जिसके माध्यम से हम अपने आत्मीय जनों के प्रिय बन सकते हैं। शिक्षा के लिए विद्यार्थियों को समर्पित होना चाहिए। मौके पर शिक्षकेत्तर कर्मी व दर्जनो छात्र छात्राएं मौजूद थे।

Avinash Roy

Recent Posts

पूर्व मध्य रेलवे ने कई ट्रेनों से सुपरफास्ट का दर्जा हटाने का लिया निर्णय, अब ट्रेनों के नंबर भी बदल जाएंगे

समस्तीपुर : पूर्व मध्य रेलवे ने कई ट्रेनों से सुपरफास्ट का दर्जा हटाने का निर्णय…

3 घंटे ago

समस्तीपुर: 15-20 किलोमीटर तक ट्रक का पीछा किया, फिर रास्ता रोककर चालक से की लूटपाट

समस्तीपुर : मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के रूपौली बुजुर्ग पंचायत के एक होटल के निकट शनिवार…

11 घंटे ago

दुर्गा पूजा के दौरान गोली मारकर ह’*त्या के प्रयास मामले में आरोपित शिवम मिश्रा गिरफ्तार

समस्तीपुर : हत्या के प्रयास के मामले में फरार चल रहे एक आरोपित को कर्पूरीग्राम…

12 घंटे ago

समस्तीपुर : राज्यकर्मी का दर्जा देने की मांग को लेकर डाटा ऑपरेटरों ने निकाला मार्च, 29 वर्षों से लगातार सेवा लेने के बावजूद नहीं मिला लाभ

समस्तीपुर : राज्यकर्मी का दर्जा देने समेत विभिन्न मांगों को लेकर रविवार को बिहार राज्य…

12 घंटे ago

जीविका के नशामुक्ति अभियान में 703 लोगों ने ली शपथ; दलसिंहसराय, विभूतिपुर और बिथान में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

समस्तीपुर : जीविका के तत्वावधान में रविवार को दलसिंहसराय, विभूतिपुर और बिथान प्रखंडों में नशामुक्ति…

12 घंटे ago

समस्तीपुर में वाहन जांच के दौरान ट्रैक्टर का नंबर प्लेट लगा चोरी का बाइक बरामद, एक युवक भी गिरफ्तार

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाने की पुलिस ने वाहन जांच के दौरान ट्रैक्टर का नंबर प्लेट…

12 घंटे ago