मंगलवार, फ़रवरी 17, 2026
Latest:

समस्तीपुर Town

नजर हर खबर पर…

SamastipurNEWS

समस्तीपुर बस स्टैंड के पास महिला से चेन छिनत‌ई करने के आरोप में युवक को भीड़ ने पकड़कर जमकर की पिटाई

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े  

समस्तीपुर : नगर थाना क्षेत्र के कर्पूरी बस पड़ाव से सटे फुट ओवरब्रिज के समीप मंगलवार की दोपहर भीड़ के द्वारा एक युवक को एक महिला से चेन छिनत‌ई करने के आरोप में पकड़ लिया गया और उसकी पिटाई कर दी गई। सूचना पर पहुंची नगर थाने की पुलिस ने उक्त युवक को पकड़कर थाने ले आयी। पकड़ाए युवक की पहचान मुफस्सिल थाना क्षेत्र के महदैया निवासी मुकेश कुमार के रूप में बताई गई।

हालांकि, छिनत‌ई की घटना मामले को पीड़ित महिला पुलिस के सामने नहीं आई। मामले को लेकर प्रभारी थानाध्यक्ष धनंजय कुमार ने बताया कि उक्त युवक मानसिक रूप से विछिप्त प्रतीत हो रहा है। अब मामले की कोई शिकायत नहीं मिली है। युवक के परिजनों को सूचित कर दिया गया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

ProductMarketingAdMaker 14102019 082310

20201015 075150