Samastipur

कल 1 अक्टूबर से Online हाजिरी के आधार पर ही मिलेगा वेतन, समस्तीपुर में 561 शिक्षक अभी भी ई-शिक्षा कोष पर नहीं बना रहे हाजिरी

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े

समस्तीपुर :- समस्तीपुर जिले के विभिन्न विद्यालयों के कुल 561 शिक्षकों द्वारा अब-तक ई-शिक्षा कोष पोर्टल पर ऑनलाइन हाजिरी नहीं बनायी जा रही है, जो काफी गंभीर मामला है। शिक्षा विभाग के कमांड एंड कंट्रोल सेंटर में प्राप्त रिपोर्ट में यह बात सामने आयी है। विभाग इन शिक्षकों को मोबाइल पर रोज ऑनलाइन हाजिरी बनाने का संदेश भेज रहा है। इसको लेकर विभाग के पदाधिकारी बताते हैं कि कल एक अक्टूबर के बाद भी यही स्थिति रही तो इन शिक्षकों का वेतन कटेगा।

यह भी पढ़े : समस्तीपुर के कुछ विद्यालयों के एचएम द्वारा महिला शिक्षिकाओं का दो दिवसीय विशेष अवकाश कर दिया जाता है अस्वीकृत

विभाग ने स्पष्ट कर दिया है कि एक अक्टूबर से ऑनलाइन हाजिरी के आधार पर ही वेतन का भुगतान होगा। बता दें कि 25 जून से शिक्षकों की ऑनलाइन हाजिरी की शुरुआत की गयी थी जो 30 सितम्बर तक ट्रायल मोड पर थी। शिक्षक अपने मोबाइल पर एप डाउनलोड कर हाजिरी बना रहे हैं। हालांकि, विभाग ने यह भी कहा है कि शिक्षक ऑनलाइन के साथ-साथ संबंधित रजिस्टर पर भी उपस्थिति दर्ज कराएंगे। मगर वेतन का आधार ऑनलाइन हाजिरी ही होगा।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर शहर के आर्य समाज रोड में वाणिज्य कर विभाग का छापा, 3 करोड़ से अधिक की टैक्स चोरी का मामला उजागर

समस्तीपुर : टैक्स चोरी पर शिकंजा कसते हुए वाणिज्य कर विभाग ने मंगलवार को शहर…

10 घंटे ago

समस्तीपुर : शराब खोज रही पुलिस को झोपड़ी से मिले 44 लाख नगद मामले में जांच के लिए देर शाम पहुंचे SP, की पूछताछ

समस्तीपुर/चकमेहसी : चकमेहसी थाने की पुलिस ने मंगलवार को शराब की गुप्त सूचना पर की…

10 घंटे ago

बिहार में 25 नई चीनी मिल खोलने का काम तेज, समस्तीपुर समेत इन जिलों में जमीन तलाश रही नीतीश सरकार

बिहार में नई चीनी मिल खोलने का काम तेज हो गया है। नीतीश सरकार ने…

11 घंटे ago

शहर के गणेश चौक स्थित माॅल में खरीदारी करने गयी महिला का पर्स चोरी, करीब 7 हजार रुपये समेत जरूरी कागजात पलक झपकते गायब

समस्तीपुर : नगर थाना क्षेत्र के मगरदही घाट गणेश चौक स्थित एक माॅल में मंगलवार…

12 घंटे ago

समस्तीपुर शहर के झिल्ली चौक के पास टोटो में बैठी महिला का मंगलसूत्र छीनकर भाग रहा 8वीं कक्षा के छात्र को लोगों ने खदेड़कर पकड़ा

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के मथुरापुर थाना क्षेत्र में एक टोटो पर बैठी महिला का…

16 घंटे ago

समस्तीपुर कलेक्ट्रेट सभागार में जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण की समन्वय समिति की बैठक सम्पन्न

समस्तीपुर : जिलाधिकारी-सह- अध्यक्ष जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण, समस्तीपुर की अध्यक्षता में मंगलवार को समाहरणालय…

17 घंटे ago