Samastipur

समस्तीपुर के 47वें SP के रूप में अशोक मिश्रा ने लिया पदभार, पुलिस अधिकारियों को दिये आवश्यक निर्देश

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े  

समस्तीपुर : नवपदस्थापित एसपी अशोक मिश्रा ने सोमवार को अपना पदभार ग्रहण किया। उन्हें सदर एसडीपीओ सह प्रभारी एसपी संजय कुमार पांडेय ने प्रभार सौंपा। इससे पहले जिला अतिथि गृह में पहुंचे नवपदस्थापित एसपी अशोक मिश्रा को गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। जिले के 47वें एसपी के रूप में प्रभार ग्रहण करने के बाद नव पदस्थापित एसपी ने जिले के गतिविधियों के संबंध में जानकारी ली।

अपराधिक गतिविधियों एवं अपराध नियंत्रण के लिए किये जा रहे कार्यों की जानकारी ली। वहीं जिले के भौगोलिक स्थिति सहित अन्य जानकारियां भी ली। उन्होंने सभी एसडीपीओ व डीएसपी के साथ देर शाम तक गोपनीय कार्यालय में बैठक कर आवश्यक निर्देश दिये। मालूम हो कि नव पदस्थापित एसपी अशोक मिश्रा जिले के 47वें एसपी हैं। वह 2016 बैच के तेजतर्रार और कड़क आईपीएस अधिकारी हैं। इससे पहले वह नालंदा के एसपी थे।

पदभार लेने के बाद एसपी अशोक मिश्रा ने कहा कि समस्तीपुर का कार्यकाल उनके लिए अविस्मरणीय रहेगा। क्राइम कंट्रोल की दिशा में पुलिस कर्मियों के साथ-साथ आम लोगों का सहयोग मांगा है। उन्होंने कहा कि सांप्रदायिक सौहार्द आपस में बना रहे। जिले में क्राइम कंट्रोल की दिशा में उदासीनता बर्दास्त नहीं किया जायेगा। एसपी ने बताया कि आम लोगों के लिए पुलिस 24 घंटे उपलब्ध रहेगी। गृह विभाग द्वारा जारी हर आदेश का पालन किया जायेगा। आदेश के उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जायेगी। मौके पर सभी एसडीपीओ व डीएसपी समेत अन्य पुलिसकर्मी उपस्थित रहे।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर: सरसों आपूर्ति के नाम पर साइबर ठगी, हसनपुर के कारोबारी से 3.08 लाख रुपये की ठगी

समस्तीपुर/हसनपुर : समस्तीपुर जिले के हसनपुर थाना क्षेत्र के पिरौना सिही टोला निवासी मोहन कुमार…

1 घंटा ago

समस्तीपुर: पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का हल्लाबोल, कलेक्ट्रेट पर फूंका पुतला

समस्तीपुर : नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और पेपर लीक के विरोध में आंदोलन कर रहे…

2 घंटे ago

समस्तीपुर में चकोटी मठ की पौराणिक मूर्ति समेत छह प्राचीन मूर्तियां बरामद, तीन चोर गिरफ्तार

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के खानपुर थाना क्षेत्र स्थित प्रसिद्ध महामंडलेश्वर 24 अवतार धाम चकोटी…

10 घंटे ago

रूदौली चौक पर बाइक खड़ी कर सब्जी ले रहे युवक की बाइक चोरी

समस्तीपुर/मुसरीघरारी : मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के रूदौली चौक के पास स्थित प्रकाश विवाह भवन के…

11 घंटे ago

समस्तीपुर सदर अस्पताल में OPD सेवा रही ठप, दूर देहात से पहुंचने वाले मरीज रहे बेहाल, सैकड़ों मरीज बिना इलाज के लौटे

समस्तीपुर : अरवल के सिविल सर्जन के साथ हुई मारपीट की घटना के विरोध में…

11 घंटे ago