Samastipur

रंग-बिरंगे नहीं पुलिस की वर्दी में रहें, बिहार पुलिस मुख्यालय द्वारा फरमान जारी; कार्रवाई की चेतावनी

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

बिहार में ड्यूटी के दौरान अब वर्दी नहीं पहनने वाले पुलिसकर्मियों की खैर नहीं। प्रत्येक जिले से वीडियो प्राप्त हो रहे हैं कि पुलिसकर्मी ड्यूटी के दौरान ड्रेस में नहीं रहते हैं। पुलिस मुख्यालय ने इसको लेकर सख्त नाराजगी जताई है। इसको लेकर पुलिस मुख्यालय से प्रत्येक जिले के पुलिस अधीक्षक को पत्र लिखकर मामले की मॉनिटरिंग करने के साथ, ड्यूटी के दौरान पुलिस ड्रेस नहीं पहनने वाले पुलिसकर्मियों पर सख्त कार्रवाई करने का आदेश दिया है। ड्यूटी के दौरान वर्दी नहीं पहनने की वजह से अनुसंधान प्रभावित होने के साथ-साथ आमजनों को भी पुलिस पर भरोसा नहीं होता है।

कमांडो और जंगल ड्रेस की जगह पहन रहे पसंदीदा कपड़े पुलिस मुख्यालय द्वारा भेजे गए पत्र में यह भी कहा गया है कि अक्सर देखा जाता है कि कमांडो और जंगल ड्रेस पहनने वाले पुलिसकर्मी ऐसे ड्रेस को पहनने से काफी परहेज कर रहे हैं। इसकी जगह वह सादे लिबास के रंग-बिरंगे कपड़े पहन रहे हैं। ड्यूटी के दौरान इस तरह के कपड़ा पहनना वर्जित है। यदि कोई पुलिसकर्मी ड्यूटी के दौरान वर्दी नहीं पहना है तो उनके खिलाफ कार्रवाई करने के साथ इसकी सूचना भी पुलिस मुख्यालय को समर्पित करने के लिए कहा गया है। समस्तीपुर एसपी अशोक मिश्रा ने कहा कि ड्यूटी के दौरान वर्दी नहीं पहनना लापरवाही है। किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जा सकती है।

सादे लिबास में होते हैं हमले

पुलिसकर्मियों पर अधिकांश हमले पुलिस ड्रेस में नहीं रहने के दौरान ही किए जाते हैं। लोगों को ऐसा लगता है कि पुलिस की संख्या कम है। ऐसे में उनके ऊपर यदि हमला भी कर दिया जाए तो कुछ खास प्रभाव तत्काल नहीं पड़ेगा। कई बार ऐसे मामले प्रकाश में आ चुके हैं।

Avinash Roy

Recent Posts

बिहार टेंडर घोटाले में असली सूत्रधार कौन? हाईकोर्ट ने ED-SVU से मांगा जवाब, 6 बड़े अफसरों की भूमिका पर सवाल

बिहार में सरकारी टेंडरों में कथित हेराफेरी और करोड़ों रुपये की मनी लॉन्ड्रिंग के मामले…

6 घंटे ago

दलसिंहसराय में नाबालिग छात्रा से जबरदस्ती की कोशिश, एक हफ्ते से FIR के लिए भटक रहा पीड़ित परिवार; पुलिस पर कार्रवाई नहीं करने का आरोप

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय थाना क्षेत्र में 9वीं क्लास की एक छात्रा से…

10 घंटे ago

समस्तीपुर सदर अस्पताल में प्रसव के दौरान महिला की मौ’त, परिजनों ने लगाया लापरवाही का आरोप

समस्तीपुर : सदर अस्पताल में शनिवार को प्रसव के दौरान 26 वर्षीय महिला की मौत…

24 घंटे ago

दुर्गा पूजा को लेकर अलर्ट हुआ जिला प्रशासन, समस्तीपुर शहर के पूजा पंडालों का किया गया निरीक्षण

समस्तीपुर : दुर्गा पूजा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा और शहर में सुचारू यातायात व्यवस्था…

2 दिन ago

दुर्गा पूजा को लेकर ताजपुर में निकाला गया फ्लैग मार्च, SDO व DSP ने सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

समस्तीपुर : दुर्गा पूजा के सप्तमी, महाअष्टमी, महानवमी एवं विजयादशमी के अवसर पर श्रद्धालुओं की…

2 दिन ago