समस्तीपुर :- जिले के नए पुलिस कप्तान अशोक मिश्रा के सामनें पुरानी घटनाओं का पर्दाफाश करने के साथ ही नए घटनाओं पर अंकुश लगाने की चुनौती है। पूर्व की घटनाओं में रिलायंस ज्वेलरी लूटकांड मामले में पुलिस ने अब तक मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी व लूटे गए जेवरातों की बरामदगी नहीं की है। इसके अलावा विभूतिपुर के डबल मर्डर व लूट मामले में पुलिस के हाथ खाली हैं। अब तक बदमाशों की पहचान तक नहीं हो सकी है। इन दोनों मामलों के खुलासे की चुनौती होगी।
हाल ही में बदमाशों ने नगर थाना इलाके में एक कबाड़ व्यवसायी की गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने मामले में अभी तक एक आरोपी को गिरफ्तार किया है और जांच में जुटी है। शुक्रवार की देर रात बदमाशों ने हलई थाना के निवासी मोरवा के मुखिया संघ के अध्यक्ष व बनबीरा के मुखिया नारायण शर्मा की गोली मारकर हत्या कर दी। हालांकि उक्त मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं मुफस्सिल थाना क्षेत्र के कृष्णापुरी इलाके में बाइक सवार उचक्कों ने दंपती से चार लाख रुपये की छिनतई कर ली थी। इधर लोगों को एक बार फिर विधि व्यवस्था के बिगड़ने का भय सताने लगा है। हालांकि नये एसपी से शहरवासियों को उम्मीद भी है।
पुलिस के सामनें लोगों में अपनी पुरानी प्रतिष्ठा कायम रखने की चुनौती है। जिले में घटित कई बड़ी घटनाओं का खुलासा अभी बाकी है। पुरानी घटनाएं पुलिस के गले की फांस बनी हुई हैं। इसमें विभूतिपुर डबल मर्डर या लूटकांड के बदमाशों की गिरफ्तारी के अलावा रिलायंस ज्वेलरी लूट कांड में लूटे गए सामानों की बरामदगी व अन्य बदमाशों की गिरफ्तारी अहम है। विभूतिपुर डबल मर्डर में पुलिस अब तक बदमाशों की गिरफ्तारी तो दूर, उनकी पहचान तक नहीं कर सकी है। पुलिस टीम के लगातार काम करने के बावजूद अब तक बदमाशों का कोई सुराग हाथ नहीं लगा है। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज में सामने आए बदमाशों की तस्वीर इंटरनेट मीडिया पर डालकर पहचान की अपील की थी, लेकिन अब तक पुलिस उन बदमाशों का पता नहीं लगा पाई है।
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के पूसा स्थित ग्रामीण कृषि मौसम सेवा केंद्र और भारत मौसम…
समस्तीपुर : साइबर ठगों ने एक बार फिर अपनी चालाकी से एक महिला स्वास्थ्यकर्मी को…
समस्तीपुर : दुर्गापूजा, विजयादशमी, मूर्ति विसर्जन और रावण दहन को शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित माहौल में…
समस्तीपुर : प्रतिभा जब शोध और नवाचार के साथ आगे बढ़ती है, तो उसकी पहचान…
समस्तीपुर : अनन्य विशेष न्यायाधीश (रेप एवं पॉक्सो एक्ट) मनीषा प्रकाश की अदालत ने सोमवार…
समस्तीपुर : दशहरा पर्व पर आयोजित होने वाले रावण दहन कार्यक्रम को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और…