Samastipur

पूर्व की घटनाओं का पर्दाफाश करना नये SP के लिये चुनौती, विभूतिपुर डबल म’र्डर केस में अब तक पुलिस के हाथ खाली

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े

समस्तीपुर :- जिले के नए पुलिस कप्तान अशोक मिश्रा के सामनें पुरानी घटनाओं का पर्दाफाश करने के साथ ही नए घटनाओं पर अंकुश लगाने की चुनौती है। पूर्व की घटनाओं में रिलायंस ज्वेलरी लूटकांड मामले में पुलिस ने अब तक मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी व लूटे गए जेवरातों की बरामदगी नहीं की है। इसके अलावा विभूतिपुर के डबल मर्डर व लूट मामले में पुलिस के हाथ खाली हैं। अब तक बदमाशों की पहचान तक नहीं हो सकी है। इन दोनों मामलों के खुलासे की चुनौती होगी।

हाल ही में बदमाशों ने नगर थाना इलाके में एक कबाड़ व्यवसायी की गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने मामले में अभी तक एक आरोपी को गिरफ्तार किया है और जांच में जुटी है। शुक्रवार की देर रात बदमाशों ने हलई थाना के निवासी मोरवा के मुखिया संघ के अध्यक्ष व बनबीरा के मुखिया नारायण शर्मा की गोली मारकर हत्या कर दी। हालांकि उक्त मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं मुफस्सिल थाना क्षेत्र के कृष्णापुरी इलाके में बाइक सवार उचक्कों ने दंपती से चार लाख रुपये की छिनत‌ई कर ली थी। इधर लोगों को एक बार फिर विधि व्यवस्था के बिगड़ने का भय सताने लगा है। हालांकि नये एसपी से शहरवासियों को उम्मीद भी है।

पुलिस के सामनें लोगों में अपनी पुरानी प्रतिष्ठा कायम रखने की चुनौती है। जिले में घटित कई बड़ी घटनाओं का खुलासा अभी बाकी है। पुरानी घटनाएं पुलिस के गले की फांस बनी हुई हैं। इसमें विभूतिपुर डबल मर्डर या लूटकांड के बदमाशों की गिरफ्तारी के अलावा रिलायंस ज्वेलरी लूट कांड में लूटे गए सामानों की बरामदगी व अन्य बदमाशों की गिरफ्तारी अहम है। विभूतिपुर डबल मर्डर में पुलिस अब तक बदमाशों की गिरफ्तारी तो दूर, उनकी पहचान तक नहीं कर सकी है। पुलिस टीम के लगातार काम करने के बावजूद अब तक बदमाशों का कोई सुराग हाथ नहीं लगा है। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज में सामने आए बदमाशों की तस्वीर इंटरनेट मीडिया पर डालकर पहचान की अपील की थी, लेकिन अब तक पुलिस उन बदमाशों का पता नहीं लगा पाई है।

Avinash Roy

Recent Posts

छात्र संगठन AISA ने JNU के पूर्व अध्यक्ष की पुण्यतिथि मनायी, श्रद्धांजलि देकर किया नमन

समस्तीपुर : छात्र संगठन आइसा से जुड़े कार्यकर्ताओं ने शहर के माल गोदाम चौक स्थित…

46 मिनट ago

पटना में अपार्टमेंट में घुस कारोबारी को गोली मारी, फायरिंग करते हुए अटल पथ की ओर भागे बदमाश

पटना में शास्त्री नगर थाने के शिवपुरी नाला इलाके में बाइक सवार बदमाशों ने मंगलवार…

3 घंटे ago

बिहार में घर बैठे रजिस्ट्री की सुविधा के लिए करना होगा इंतजार, जमीन के मालिकाना हक की अपडेट जानकारी में भी देरी

राज्य में 80 साल या इससे अधिक उम्र के बुजुर्गों को घर बैठे निबंधन की…

12 घंटे ago

RB काॅलेज दलसिंहसराय में ग्रेजुएशन की परीक्षा के दौरान रील्स बनाते धराए छात्र-छात्रा, दोनों को निष्कासित कर पुलिस को सौंपा गया

समस्तीपुर/दलसिंहसराय : समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय स्थित आरबी कॉलेज में चल रही ग्रेजुएशन की परीक्षा…

13 घंटे ago

बिहार में SDPO साहब निकले ‘धनकुबेर’, पत्नी और महिला मित्र के नाम 11 प्लॉट खरीदे; महंगी गाड़ियों का भी शौक

बिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ आर्थिक अपराध इकाई (EOU) ने मंगलवार को बड़ा एक्शन लिया.…

16 घंटे ago

CM योगी की मां पर अभद्र कमेंट करने वाला अब्दुल्ला सलीम गिरफ्तार, बिहार से उठा कर ले गई यूपी STF

उत्तर प्रदेश की स्पेशल टास्क फोर्स (UP STF) ने सोमवार देर शाम बिहार के पूर्णिया…

19 घंटे ago