Samastipur

मिथिला विश्वविद्यालय में स्नातक (सत्र 2023-27) के दूसरे सेमेस्टर का परीक्षा शेड्यूल जारी, 23 सितंबर से होगी परीक्षा

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

समस्तीपुर : ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय दरभंगा ने चार वर्षीय स्नातक 2023-27 सत्र के द्वितीय सेमेस्टर की परीक्षा का शेड्यूल जारी कर दिया है। जारी शेड्यूल के मुताबिक परीक्षा 23 सितंबर से शुरू होगी जो 16 अक्टूबर तक चलेगी। विश्वविद्यालय प्रशासन ने विषयों को ग्रुप ए से एफ तक अलग-अलग विभाजित किया है।

मेजर सब्जेक्ट की परीक्षा 23-25 सितंबर तक ली जाएगी। परीक्षा दो पालियों में होगी। माइनर सब्जेक्ट की परीक्षा 26-28 सितंबर तक आयोजित होगी। इसी तरह एमडीसी सब्जेक्ट की परीक्षा 30 सितंबर, 1 अक्टूबर व चार अक्टूबर को आयोजित की जाएगी। एईसी सब्जेक्ट की परीक्षा 5 व 7 अक्टूबर को ली जाएगी। वीएसी सब्जेक्ट की परीक्षा 8 व 9 अक्टूबर तथा एसइसी सब्जेक्ट की परीक्षा 15, 16 अक्टूबर को आयोजित की जाएगी।

विश्वविद्यालय की ओर से सभी केंद्राधीक्षकों को कदाचारमुक्त और शांतिपूर्ण माहौल में परीक्षा संचालन का निर्देश दिया गया है। कहा गया है कि परीक्षा में कोई भी परीक्षार्थी मोबाइल या अन्य कोई उपकरण व चीट-पूर्जा लेकर न जाए। कहा गया है कि विश्वविद्यालय के पदाधिकारी विभिन्न जिलों में परीक्षा का औचक निरीक्षण भी करेंगे। इस दौरान यदि किसी केंद्र पर गड़बड़ी मिलती है तो संबंधित केंद्राधीक्षक के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

Avinash Roy

Recent Posts

दुर्गा पूजा को लेकर अलर्ट हुआ जिला प्रशासन, समस्तीपुर शहर के पूजा पंडालों का किया गया निरीक्षण

समस्तीपुर : दुर्गा पूजा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा और शहर में सुचारू यातायात व्यवस्था…

7 घंटे ago

दुर्गा पूजा को लेकर ताजपुर में निकाला गया फ्लैग मार्च, SDO व DSP ने सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

समस्तीपुर : दुर्गा पूजा के सप्तमी, महाअष्टमी, महानवमी एवं विजयादशमी के अवसर पर श्रद्धालुओं की…

7 घंटे ago

उत्क्रमित मध्य विद्यालय लगुनियां के नवाचारों की समस्तीपुर नगर आयुक्त ने की सराहना

समस्तीपुर : नगर निगम समस्तीपुर के नगर आयुक्त गौतम कुमार ने शुक्रवार को उत्क्रमित मध्य…

9 घंटे ago

‘जलने वाले जलते रहे’, तेज प्रताप का अनुष्का यादव पर पलटवार, कहा- गंदी नाली के कीड़ों पर ध्यान देना मेरी शान के खिलाफ

'जलने वाले जलते रहें, हम आगे बढ़ते रहेंगे. मैं गंदी नाली के कीड़ों पर ध्यान…

9 घंटे ago

समस्तीपुर में ट्रक की ठोकर से वैशाली के बाइक सवार युवक की मौ’त, नानी के घर जा रहा था; डेढ़ महीना पहले गुजरात से घर लौटा था

समस्तीपुर/सरायरंजन : सरायरंजन थाना क्षेत्र के बरुणा रसलपुर के समीप एसएच-88 पर तेज रफ्तार ट्रक…

11 घंटे ago

समस्तीपुर के 134 विद्यालयों की 7844 डिसमिल जमीन पर भू-माफियाओं का कब्जा, कहीं चल रहा प्रिंटिंग प्रेस तो कहीं हो रही खेती

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले में शिक्षा व्यवस्था और सरकारी संपत्तियों की बदहाली की पोल खोलने…

15 घंटे ago