Samastipur

समस्तीपुर में रेल राज्यमंत्री के खिलाफ युवा कांग्रेस का विरोध-प्रदर्शन

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

समस्तीपुर :- कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर की गयी टिपण्णी से नाराज रेल राज्यमंत्री रवनीत सिंह बिट्टू के खिलाफ युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने बुधवार को विरोध प्रदर्शन करते हुए पुतला फूंका। मौके पर प्रतिरोध सभा का आयोजन किया गया जिसकी अध्यक्षता युवा कांग्रेस के अध्यक्ष रितेश कुमार चौधरी ने की। अध्यक्षीय भाषण में उन्होंने कहा कि देश में बीजेपी जब से आई है लोकतांत्रिक व्यवस्था पर हर बार हमला हो रहा है।

भाजपा के लोग नेता राहुल गांधी जी की बढ़ती लोकप्रियता से इतना भयभीत हो गए हैं अनाप शनाप बयान बाजी कर रहे हैं। उन्होंने बिट्टू को अविलंब मंत्रिमंडल से बर्खास्त कर कार्रवाई करने की मांग की। मांग पूरा नहीं होने पर उन्होंने उग्र आंदोलन करने की चेतावनी दी।

सभा को जिला कांग्रेस के उपाध्यक्ष सत्यनारायण सिंह, महासचिव मुकेश कुमार चौधरी, उदयकेतु चौधरी, फैज अहमद फैज, वीरेंद्र राय, गोपाल प्रसाद, मो. एजाज, मो. गब्बर, उमाशंकर पासवान, मो. हीरा, मेघन सदा, हरेहाम पासवान, रूपेश कुमार झा, नंदकिशोर महतो, राजदीप, राकेश राय, पंकज कुमार, सुरेंद्र राय, चंदन प्रसाद थे।

Avinash Roy

Recent Posts

बिहार NDA में आरक्षण पर रार, सब-कोटा का मांझी के बेटे ने किया समर्थन तो चिराग ने जताया विरोध

बिहार में एनडीए के घटक दलों के बीच अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति के आरक्षण…

6 घंटे ago

समस्तीपुर समेत उत्तर बिहार के जिलों में अगले चार दिनों तक बारिश की संभावना

समस्तीपुर/पूसा : समस्तीपुर समेत उतर बिहार के जिलों में अगले चार दिनों मेंं हल्के से…

8 घंटे ago

चौकीदार को धक्का देकर कल्याणपुर थाना परिसर से फरार हुआ चोरी का संदिग्ध आरोपी, शौचालय जाने की बात कहकर भागा

समस्तीपुर/कल्याणपुर : समस्तीपुर जिले के कल्याणपुर थाना क्षेत्र के मधुरापुर टारा गांव में सेवानिवृत्त शिक्षक…

19 घंटे ago

समस्तीपुर : ट्रक तलाशी के दौरान पुलिस से मारपीट, ASI समेत कई पुलिसकर्मी चोटिल, वर्दी से नेम बैज उखाड़ने और बंधक बनाने का आरोप, तीन गिरफ्तार 

समस्तीपुर/उजियारपुर : समस्तीपुर जिले के उजियारपुर थाना क्षेत्र के नाजिरपुर पंचायत स्थित नाजिरपुर हाट के…

19 घंटे ago

गरीब रथ एक्सप्रेस में महिला यात्री की अचानक मौ’त, समस्तीपुर रेलवे स्टेशन पर उतारा गया शव

समस्तीपुर : समस्तीपुर जंक्शन पर शुक्रवार की दोपहर जयनगर से आनंद विहार जा रही गरीब…

20 घंटे ago