समस्तीपुर/दलसिंहसराय : दलसिंहसराय शहर के काली चौक स्थित एक निजी होटल में ‘लेटस इंस्पायर बिहार’ के तहत ‘आइये मिलकर प्रेरित करें बिहार’ कार्यक्रम जन संवाद पुलिस सेवा के वरीय पदाधिकारी एवं गृह विभाग के विशेष सचिव विकास वैभव के द्वारा किया गया। कार्यक्रम का आयोजन कमांडो फिजिकल ग्रुप के द्वारा किया गया। उद्घाटन विशेष सचिव विकास वैभव व दलसिंहसराय अनुमंडलीय पुलिस पदाधिकारी विवेक कुमार शर्मा ने फीता काटकर किया। आयोजक पुरुषोत्तम भारद्वाज और विकास कुमार ने अतिथियों का स्वागत किया।
श्री वैभव ने कहा कि शिक्षा, समता और उद्यमिता के विकास से ही बिहार सुंदर राज्य बनेगा। अपने पुराने गौरव को प्राप्त करेगा। डीएसपी ने युवाओं को अच्छे रास्ते पर चलने की बात कही। प्रो. सत्यसंध भारद्वाज ने स्वागत गीत से कार्यक्रम में समा बांध दिया। धन्यवाद ज्ञापन दयालू पटेल और ललन कुमार ईश्वर ने किया। मौके पर अभिषेक पोद्दार, कुणाल सोनी, विशाल कश्यप, कुंदन यादव, अभिनव, राजन सिंह, दिवेश ठाकुर, प्रशांत जायसवाल, गुंजन झा थे।
समस्तीपुर : नगर थाना क्षेत्र के बहादुरपुर में मंगलवार की रात सिने कारोबारी अंटू ईस्सर…
समस्तीपुर : बिहार विद्यालय परीक्षा समिति और सीबीएसई बोर्ड की मैट्रिक परीक्षाओं के पहले दिन…
समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के आदर्शनगर में बीते 13 फरवरी की शाम सिर पर…
समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के समस्तीपुर-रोसड़ा मुख्य पथ पर बिशनपुर मल्लाह टोली के पास…
समस्तीपुर : शहर के काशीपुर स्थित आईआईटी और मेडिकल की तैयारी कराने वाली संस्थान एजुकेटर्स…
समस्तीपुर : जिला नियोजनालय समस्तीपुर द्वारा 18 फरवरी 2026 को एक दिवसीय विशेष जॉब कैम्प…