Samastipur

ग्रामीणों के प्रयास से बूथ अलग होने की सूचना पर गांव में हर्ष का माहौल

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े

समस्तीपुर/विभूतिपुर [विनय भूषण] :- प्रखंड का प्राथमिक विद्यालय आलमपुर डीह पंचायत चुनाव को लेकर पूर्व से मतदान केन्द्र रहा है। अब, यह लोकसभा और विधानसभा चुनाव के लिए भी मतदान केन्द्र बनेगा। यहां के ग्रामीणों के प्रयास से मतदान केन्द्र विखंडन एवं स्थानांतरण करने हेतु कोरम को पूर्ण रुपेण पूरा करने का दावा किया और निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी सह डीसीएलआर दलसिंहसराय, एईआरओ सह बीडीओ, उप-निर्वाचन पदाधिकारी दलसिंहसराय समेत अन्य को भी जन शिकायत पत्र के माध्यम से अवगत कराया।

स्थानीय ग्रामीण विमल कुमार, चिंता हरण, गौरव कुमार, अरविंद कुमार, राम कुमार, जयराम सिंह, अवधेश कुमार सिंह, कंचन कुमारी, पुतुल कुमारी, पुनीता देवी, जगदीश महतो, राम लोचन महतो, मनोज महतो, रामबाबू महतो आदि कहते हैं कि आवेदन के आलोक में आधिकारिक स्तर से पहल हुई। फिर प्राथमिक विद्यालय आलमपुर डीह को नया बूथ बनाया गया।

इनकी मानें तो उत्क्रमित मध्य विद्यालय महथी टोले आलमपुर में कुल तीन बूथ संचालित थे। जिसमें बूथ संख्या 46 (पूर्वी भाग) के अधीन कुल 5 प्रभागों में आलमपुर कोठी टोला, आलमपुर डीह टोला, आलमपुर तेरकुड़बा टोल, आलमपुर तेरकुड़बा मध्य टोल और तेरकुड़बा दक्षिण टोल शामिल था। उत्क्रमित मध्य विद्यालय महथी टोले आलमपुर से मतदाताओं को 2 किमी से अधिक दूरी होने की बातें बयां करते हुए ग्रामीणों ने आवेदन में इस बात को रेखांकित किया था कि विभूतिपुर विधानसभा अंतर्गत बूथ संख्या 46 पर गाइडलाइन के मुताबिक मतदाताओं की संख्या दर्ज है।

ग्रामीणों ने उक्त मतदान केन्द्र को विखंडित कर ‘प्राथमिक विद्यालय आलमपुर डीह’ को नए मतदान केन्द्र बनाने की मांग की थी। उप निर्वाचन पदाधिकारी दलसिंह सराय रवि रंजन ने बताया कि भौतिक सत्यापन के दौरान यह पाया गया था कि उमवि महथी टोले आलमपुर बूथ पर कई मतदान केन्द्र है और यहां पर जगह भी कम है। इसलिए निर्वाचन आयोग के गाइडलाइन का पालन कर वोटरों की सुविधाओं को देखते हुए मतदान केन्द्र विखंडन का कार्य किया गया है।

प्राथमिक विद्यालय आलमपुर डीह को बूथ संख्या 47 करने का प्रस्ताव भी निर्वाचन आयोग को भेज दिया गया है। इधर, इस सूचना के बाद ग्रामीणों में हर्ष का माहौल है। ग्रामीणों ने इस कार्य के नेतृत्वकर्ता अमरजीत कुमार सिंह उर्फ मंजीत सिंह, बीएलओ अमृता कुमारी, एईआरओ सह बीडीओ विभूतिपुर चंद्रमोहन पासवान, उप निर्वाचन पदाधिकारी दलसिंह सराय रवि रंजन, निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी सह डीसीएलआर दलसिंह सराय सविता कुमारी समेत अन्य की भी सराहना करते हुए बधाई दी है।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर समेत बिहार के अन्य जिलों में मौसम ने बढ़ाई किसानों की चिंता, अगले 2 दिन के लिए आंधी और बारिश का अलर्ट

बिहार में अगले दो दिनों तक मौसम (Bihar Weather forecast) का मिजाज बिगड़ा रहेगा। राज्य…

4 घंटे ago

बिहार में आसमान से बरसी आफत; कहीं आंधी, बारिश तो कहीं गिरे ओले, ठनका गिरने से 3 की मौत

बिहार में शुक्रवार को बिहार के कई जिलों में जिलों में आंधी- बारिश से भारी…

5 घंटे ago

बिहार में CM पद भाजपा को तो जदयू के हिस्से क्या? समझ‍िए सत्ता के नए फॉर्मूले का पूरा गणित

बिहार में नई सरकार के गठन के स्वरूप को लेकर जदयू के भीतर कई तरह…

12 घंटे ago

समस्तीपुर में आयोजित होने वाले बाबा केवल धाम राजकीय रामनवमी मेले की तैयारी तेज

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के मोरवा प्रखंड अंतर्गत इन्द्रवाड़ा गांव में बाबा केवल स्थान परिसर…

14 घंटे ago

समस्तीपुर में युवक को साइबर बदमाशों ने ट्रेडिंग में मुनाफे का झांसा देकर 11.10 लाख की ठगी की, FIR दर्ज

समस्तीपुर : साइबर थाने की पुलिस ने ऑनलाइन ट्रेडिंग के नाम पर ठगी का एक…

14 घंटे ago

31 मार्च तक जीवन प्रमाणीकरण नहीं कराने पर रुक सकती है पेंशन, समस्तीपुर जिले भर में 1.50 लाख से अधिक पेंशनधारी अभी लंबित

समस्तीपुर : सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाओं के लाभुकों के लिए जीवन प्रमाणीकरण कराना अनिवार्य कर…

15 घंटे ago