समस्तीपुर : समस्तीपुर नगर थाना अंतर्गत स्टेशन रोड स्थित अमित रेस्ट हाउस में बुधवार की दोपहर देह व्यापार की गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस टीम द्वारा की गई छापेमारी मामले में नगर थाने की पुलिस ने सात नामजद लोगों पर प्राथमिकी दर्ज की है। इसमें से छह लोगों की गिरफ्तारी कर ली गई है वहीं रेस्ट हाउस का संचालक फरार चल रहा है।
पुलिस ने रेस्ट हाउस के संचालक नगर थाना क्षेत्र के बंगाली टोला निवासी भरत चौधरी के पुत्र अमित चौधरी, होटल के मैनेजर अंगारघाट थाना क्षेत्र के हरपुर रेवाड़ी निवासी रामविलास राय के पुत्र सुरेश राय, वारिसनगर थाना क्षेत्र के अर्जुन कुमार, नगर थाना क्षेत्र के गुदरी बाजार निवासी अनुराग कुमार, बिथान थाना क्षेत्र के उजान निवासी अजय कुमार, कर्पूरीग्राम थाना क्षेत्र के राजखंड निवासी अभिषेक कुमार व खानपुर थाना क्षेत्र के कन्हैया कुमार सिंह शामिल है। वहीं हिरासत में लिए गये युवतियों को उनके अभिभावकों को बुलाकर सुपुर्द कर दिया गया है।
समस्तीपुर : नगर परिषद के पूर्व सभापति तारकेश्वर नाथ गुप्ता के असामयिक निधन पर गुरुवार…
समस्तीपुर : नगर थाना क्षेत्र के मगरदही मोहल्ला स्थित पीएनटी कॉलोनी के समीप बुधवार की…
समस्तीपुर : लोक आस्था के महापर्व छठ की तैयारी अब मंडल कारा में भी जोर…
बिहार क्रिकेट एसोसिएशन (BCA) के अध्यक्ष हर्ष वर्धन ने मंगलवार को पटना के मोइन-उल-हक स्टेडियम…
समस्तीपुर : लोकआस्था के महापर्व छठ को शांतिपूर्ण व सुरक्षित माहौल में संपन्न कराने के…
समस्तीपुर : आगामी छठ महापर्व को लेकर यात्रियों की संभावित भीड़ और सुरक्षा व्यवस्था के…