Samastipur

BPSC शिक्षक बहाली फर्जीवाड़ा मामले में अपर समाहर्ता ने एचएम व शिक्षा विभाग के अधिकारियों से की घंटो पूछताछ

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े

समस्तीपुर :- समस्तीपुर जिले के विभूतिपुर प्रखंड अंतर्गत विभिन्न विद्यालयों में बीपीएससी टीआरई-1 के तहत फर्जी शिक्षकों के योगदान कराये जाने के मामले की बुधवार को अपर समाहर्ता (आपदा) राजेश कुमार ने जांच की। उन्होंने विभूतिपुर के बीईओ कृष्णदेव महतो व संबंधित स्कूलों के एचएम के साथ संदिग्ध शिक्षकों को अभिलेख के साथ जांच के लिए समाहरणालय बुलाया था। हालांकि इस दौरान कोई भी संदिग्ध शिक्षक वहां नहीं पहुंचे थे। लेकिन संबंधित स्कूलों के एचएम जरूर पहुंचे थे।

जानकारी के अनुसार, अपर समाहर्ता (आपदा) ने सभी संदिग्ध शिक्षकों की नियुक्ति से संबंधित कागजात एचएम व बीईओ से लेकर जांच के लिए अपने पास रख लिया। उन्होंने सभी से एक-एककर विद्यालय में संदिग्ध शिक्षकों के योगदान के संबंध में पूछताछ भी की। उन्होंने जांच के लिए शिक्षा विभाग के तत्कालीन डीपीओ (स्थापना) नरेन्द्र सिंह को भी बुलाया था। इसके अलावा शिक्षा भवन के कई लिपिक व कर्मियों को भी बुलाकर अपर समाहर्ता (आपदा) के द्वारा पूछताछ की गई।

बताया गया है कि संबंधित स्कूलों के एचएम की ओर से दिये गये कागजता को खंगालने के बाद उसमें कुछ कागजात की कमी पाने पर उसे भी जल्द उपलब्ध कराने का आदेश दिया ताकि जांच प्रक्रिया को जल्द पूरा किया जा सके। आपदा अपर समाहर्ता ने बताया कि मामला संवेदनशील होने के कारण गहन रूप में जांच की जा रही है। जांच पूरा होते ही वरीय अधिकारियों को रिपोर्ट सौंप दी जाएगी। जांच प्रक्रिया को लेकर बुधवार को भी शिक्षा भवन में कर्मियों व अधिकारियों में गहमागहमी बनी रही। सभी इस बात के लिए चिंतित थे कि जांच अधिकारी कब उनसे कौन से कागज की मांग करते हैं।

जांच कर रही चार सदस्यीय टीम :

समस्तीपुर में बीपीएससी शिक्षक बहाली मामले में फर्ज़ीवाड़े का मामला सबसे पहले Samastipur Town Media ने प्रमुखता से उठाया था। जिसके बाद तत्कालीन डीएम योगेंद्र सिंह ने मामले की जांच के लिए अपर समाहर्ता (आपदा प्रबंधन) राजेश कुमार के नेतृत्व में चार सदस्यीय कमिटी का गठन किया था। जांच टीम में शिक्षा विभाग के अधिकारियों को अलग रखा गया है।

सूत्रों की मानें तो शिक्षा विभाग के द्वारा कमिटी की तरफ से मांगे जा रहे पूरे कागजात भी अब तक उपलब्ध नहीं कराया गया है। जांच कर रहे अधिकारियों का मानना है कि मामला काफी संवेदनशील है। किसी बड़े सिंडिकेट के द्वारा ही अंजाम दिया गया होगा। यह किसी एक व्यक्ति का काम नहीं हो सकता है। ऐसे में अब देखने वाली बात है कि कमिटी की जांच में क्या सब निकलकर कर सामने आता है।

यहां देखें वीडियो :

Avinash Roy

Recent Posts

हकीमाबाद पंचायत के उप-मुखिया सहित सात नामजद लोगों पर मारपीट का FIR हुआ दर्ज

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र अंतर्गत हकीमाबाद पंचायत में मारपीट की घटना…

8 घंटे ago

11 केवी तार बदलने को लेकर शुक्रवार को कई मोहल्लों में बिजली रहेगी बाधित

समस्तीपुर : विद्युत विभाग द्वारा शुक्रवार को 11 केवी लाइन के तार बदलने का कार्य…

8 घंटे ago

समस्तीपुर रेलवे स्टेशन पर RPF की सतर्कता से मानव तस्करी की कोशिश नाकाम, 5 नाबालिगों का रेस्क्यू, एक गिरफ्तार

समस्तीपुर : स्थानीय रेलवे जंक्शन पर आरपीएफ की सतर्कता से मानव तस्करी की एक बड़ी…

8 घंटे ago

बिहार के नए राज्यपाल सैयद अता हसनैन पटना पहुंचे, 14 मार्च को मुख्य न्यायाधीश दिलाएंगे शपथ

बिहार के नए राज्यपाल और भारतीय सेना के पूर्व वरिष्ठ अधिकारी सैयद अता हसनैन गुरुवार…

9 घंटे ago

समस्तीपुर में जनगणना-2027 के प्रथम चरण को लेकर तीन दिवसीय जिला स्तरीय प्रशिक्षण कार्यशाला शुरू

समस्तीपुर : भारत की जनगणना-2027 के प्रथम चरण (मकान सूचीकरण एवं आवास गणना) को सफलतापूर्वक…

10 घंटे ago

समस्तीपुर सदर अस्पताल में फैमिली प्लानिंग मेला का सिविल सर्जन ने किया शुभारंभ, परिवार नियोजन को लेकर लोगों को किया गया जागरूक

समस्तीपुर : जिला स्वास्थ्य समिति एवं सदर अस्पताल के संयुक्त तत्वावधान में गुरुवार को सदर…

13 घंटे ago