Samastipur

बिहार में भारी पैमाने पर IAS अफसरों का तबादला… समस्तीपुर समेत कई जिलों के DM बदले गए, देखें पूरी लिस्ट

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

बिहार के प्रशासनिक महकमे में शनिवार को बड़ा फेरबदल किया गया है। यहां सामान्य प्रशासन विभाग ने एक साथ 43 आईएएस अधिकारियों के विभाग में फेरबदल किया है। जिसमें समस्तीपुर, सासाराम, जमुई, आरा, शिवहर सहित आधा दर्जन जिलों के डीएम बदले गए हैं। इसके अलावा पटना में कई विभागों में आईएएस अधिकारियों के विभाग बदले गए है।

जारी लिस्ट के अनुसार समस्तीपुर के डीएम योगेंद्र सिंह को माध्यमिक शिक्षा का निदेशक बनाया गया है। यह मध्याह्न भोजन के अतिरिक्त प्रभार में भी रहेंगे। बेगूसराय के जिलाधिकारी रोशन कुशवाहा को समस्तीपुर का जिलाधिकारी बनाया गया है। आरा के डीएम राजकुमार को अब कंफेड का प्रबंध निदेशक बनाया गया है। वहीं शिवहर के डीएम प्राथमिक शिक्षा का निदेशक बनाया गया है। उसी सासाराम के डीएम नवीन कुमार को राज्य परिवहन आयुक्त बनाया गया है। जमुई के डीएम राकेश कुमार को चकबंदी का निदेशक बनाया गया है। अररिया की डीएम इनायत खान को सहयोग समितियों के निबंधक की जिम्मेदारी सौंपी गई है। उदिता सिंह को रोहतास जिले का डीएम बनाया गया है।

मध्याह्न भोजन के निदेशक मिथिलेश मिश्रा को लखीसराय का जिलाधिकारी बनाया गया है। नगर विकास विभाग के अपर सचिव सुनील कुमार यादव को श्रम संसाधन विभाग में अपर सचिव बनाया गया है। अपर निर्वाचन पदाधिकारी आनंद शर्मा को पंचायती राज विभाग का निदेशक बनाया गया है । इस व्यवस्था के तहत हिमांशु कुमार राय निदेशक पंचायती राज के अतिरिक्त प्रभार से मुक्त हो जाएंगे। पदस्थापन की प्रतीक्षा में रहे जितेंद्र गुप्ता को योजना पर्षद में संयुक्त सचिव बनाया गया है। उपनिदेशक पंचायती राज पटना प्रमंडल विद्यानंद सिंह को निदेशक अर्थ एवं सांख्यिकी के पद पर पदस्थापित किया गया है।

नालंदा की बंदोबस्त पदाधिकारी उदिता सिंह को रोहतास का जिलाधिकारी बनाया गया है। पदस्थापन की प्रतीक्षा में रहे संजय कुमार को अपर सचिव सामान्य प्रशासन विभाग, कटिहार के नगर आयुक्त कुमार मंगलम को पूर्णिया का नगर आयुक्त बनाया गया है। शिवहर के उप विकास आयुक्त अतुल कुमार वर्मा को बिहार राज्य पथ परिवहन निगम का प्रशासक बनाया गया है। शेखपुरा की जिलाधिकारी जे प्रियदर्शनी को निदेशक भू-अभिलेख एवं परिमाप के पद पर पदस्थापित किया गया है। किशनगंज के जिलाधिकारी तुषार सिंगला को बेगूसराय का जिला पदाधिकारी बनाया गया है। अरवल की जिलाधिकारी वर्षा सिंह को नगर विकास में संयुक्त सचिव बनाया गया है।

मधेपुरा के जिलाधिकारी विजय प्रकाश मीणा को राज्य निःशक्तता निदेशक बनाया गया है। यह समाज कल्याण विभाग में संयुक्त सचिव के अतिरिक्त प्रभार में रहेंगे। पटना के उप विकास आयुक्त तनय सुल्तानिया को भोजपुर का नया जिलाधिकारी बनाया गया है। पशुपालन विभाग में निदेशक तरनजोत सिंह को मधेपुरा का जिलाधिकारी, राज्य परिवहन आयुक्त विशाल राज को किशनगंज का जिला पदाधिकारी, नगर विकास में संयुक्त सचिव आरिफ एहसान को शेखपुरा का जिलाधिकारी, उद्योग विभाग में निदेशक विवेक रंजन मैत्रेय को शिवहर का जिलाधिकारी बनाया गया है।

दरभंगा के नगर आयुक्त कुमार गौरव को अरवल का जिलाधिकारी, एड्स नियंत्रण सोसाइटी में परियोजना निदेशक अनिल कुमार को अररिया का जिलाधिकारी, गया के नगर आयुक्त अभिलाष शर्मा को जमुई का जिलाधिकारी, पथ परिवहन निगम के प्रशासक अभय कुमार झा को प्रबंध निदेशक पाठ्य पुस्तक प्रकाशन निगम में पदस्थापित किया गया है।

पदस्थापन की प्रतीक्षा में रहे आशुतोष द्विवेदी को संयुक्त सचिव भवन निर्माण विभाग, वैभव श्रीवास्तव को निदेशक सूचना एवं जनसंपर्क विभाग, विनोद दुहन को निदेशक खान एवं भूतत्व विभाग, अभिषेक रंजन को निदेशक पशुपालन, शेखर आनंद को उद्योग विभाग में निदेशक, निखिल धनराज को निदेशक हस्तकरघा, नितिन कुमार सिंह को कृषि विभाग में निदेशक, श्रीमती साहिल को संयुक्त सचिव आपदा प्रबंधन विभाग, प्रतिभा रानी को परियोजना निदेशक एड्स नियंत्रण सोसाइटी, यह जल जीवन हरियाली के मिशन निदेशक के अतिरिक्त प्रभार में रहेगी।

मोतिहारी के उप विकास आयुक्त समीर सौरव को पटना का उप विकास आयुक्त बनाया गया है। पदस्थापन की प्रतीक्षा में रहे कुमार अनुराग को गया का नगर आयुक्त बनाया गया है।गुंजन सिंह को स्वास्थ्य विभाग में विशेष कार्य पदाधिकारी बनाया गया है और मनोज कुमार को नगर विकास विभाग में अपर सचिव की जिम्मेदारी दी गई है।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर सदर-1 के नए SDPO सतीश सुमन ने संभाला पदभार, निवर्तमान SDPO संजय कुमार पाण्डेय को समारोह में दी गई विदाई

समस्तीपुर : सदर-1 के नए एसडीपीओ के रूप में सतीश सुमन ने पदभार ग्रहण कर…

12 मिनट ago

मुख्यमंत्री से मिलकर MLC डॉ. तरुण कुमार चौधरी ने समस्तीपुर के विकास से जुड़ी विभिन्न योजनाओं का रखा प्रस्ताव

समस्तीपुर : एमएलसी डॉ. तरुण कुमार चौधरी ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से शिष्टाचार मुलाकात कर…

18 घंटे ago

EVM-VVPAT गोदाम का डीएम-एसपी ने किया मासिक निरीक्षण; सुरक्षा व्यवस्था, CCTV और अग्नि सुरक्षा का लिया जायजा

समस्तीपुर : जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-डीएम रोशन कुशवाहा एवं एसपी अरविंद प्रताप सिंह ने गुरुवार को…

19 घंटे ago