Bihar

दरभंगा एम्स की साइट का जेपी नड्डा ने किया मुआयना, बोले- 2000 करोड़ की लागत से बनेगा शानदार AIIMS

केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री व भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने शनिवार को कहा कि आपकी एक उंगली कमाल कर सकती है। सही बटन दबाओगे तो एम्स और सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल मिलेंगे। गलत बटन दबाओगे तो विनाश मिलेगा। उन्होंने कहा कि दरभंगा में 1264 करोड़ नहीं, बल्कि 2000 करोड़ से अधिक की राशि से शानदार एम्स का निर्माण होगा। डीएमसीएच में दो सौ करोड़ से बने 210 बेड के सुपर स्पेशियलिटी ब्लॉक के उद्घाटन के बाद दरभंगा मेडिकल कॉलेज के ऑडिटोरियम में लोगों को संबोधित करते हुए स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि पहले बिहार को बीमारू राज्य कहा जाता था। अब बिहार देश के अग्रणी राज्यों की कतार में खड़ा हो गया है।

दरभंगा से मुजफ्फरपुर पहुंचे स्वास्थ्य मंत्री ने शाम करीब छह बजे एसकेएमसीएच परिसर स्थित होमी भाभा कैंसर अस्पताल व पीकू वार्ड का निरीक्षण किया और 210 बेड के सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल का उद्घाटन किया। इसमें नेफ्रो, गैस्ट्रो और कार्डियो समेत आठ तरह की बीमारियों के इलाज की सुविधा मिलेगी। इससे पहले दरभंगा में उन्होंने कहा कि राज्य के सर्वांगीण विकास और उसे मेडिकल हब के रूप में विकसित करने के लिए केंद्र और राज्य की डबल इंजन सरकार संकल्पित हैं।

बिहार में मेडिकल कॉलेजों का जाल बिछ गया है। 13 भाषाओं में पढ़ाई शुरू होने से गांव के स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों के भी डॉक्टर बनने का सपना अब पूरा होगा। उन्होंने कहा कि डीएमसीएच सुपर स्पेशियलिटी ब्लॉक में दिल्ली एम्स जैसे ऑपरेशन थिएटर बनाए गए हैं। अस्पताल अत्याधुनिक उपकरणों से लैस है। उत्तर बिहार के मरीजों को इसका लाभ मिलेगा। इससे पूर्व उन्होंने शोभन-एकमी बाइपास में दरभंगा एम्स के लिए प्रस्तावित स्थल का निरीक्षण भी किया।

राजद पर चुटकी, चलता था अपहरण का उद्योग

पूर्व की राजद सरकार पर चुटकी लेते हुए नड्डा ने कहा कि कोई एक पत्थर दिखा दे जो दूसरों की ओर से लगाया गया हो। तब चिकित्सकों के अपहरण का उद्योग चलता था। आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के संयुक्त प्रयास से राज्य तेजी से विकास की ओर अग्रसर है।

शोभन में एम्स निर्माण की सभी अड़चनें दूर- सम्राट

उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि शोभन में एम्स निर्माण को लेकर सभी अड़चनें दूर हो गई हैं। यह केवल अस्पताल बनाने वाली सरकार नहीं है, बल्कि देश को आगे बढ़ाने वाली सरकार है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अगुवाई में बिहार तेजी से आगे बढ़ रहा है। दरभंगा को मेट्रो भी मिलेगा और इसे स्मार्ट सिटी के रूप में विकसित किया जायेगा। बाढ़ से निदान के लिए चार जगहों पर बैराज बनाने को हरी झंडी मिल चुकी है। अयोध्या में राम मंदिर बना। अब सीतामढ़ी में मां जानकी को स्थापित करने का काम होगा। वित्त मंत्री की हैसियत से मैं कह रहा हूं कि बिहार का कोना-कोना विकसित होगा।

दरभंगा को मेडिकल हब बनाने का प्रयास

स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडे ने कहा कि बिहार पहला राज्य है, जिसे दो एम्स मिले। दरभंगा मेडिकल हब बने, इस दिशा में पूरा प्रयास किया जा रहा है। डीएमसीएच को भी विकसित किया जा रहा है। नए सर्जिकल भवन और एमसीएच का निर्माण पूरा हो चुका है। जल्द 2500 बेड के नए अस्पताल का निर्माण शुरू होगा। डीएमसीएच में कैंसर की जांच और प्रारंभिक इलाज शुरू हो गया है।

Avinash Roy

Recent Posts

बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती तूफान, बिहार में 29 अक्टूबर को भारी बारिश का अलर्ट, 5 जिलों में वज्रपात का खतरा

बिहार में अक्टूबर के आखिरी दिनों में मौसम बदलने वाला है. बंगाल की खाड़ी में…

4 घंटे ago

बेखौफ अपराधियों का तांडव, सोये अवस्था में होटल संचालक को पीटने के बाद बदमाशों ने पीठ में मारी ताबड़तोड़ गोलियां, CCTV आया सामनें

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले में अपराधियों के हौसले बुलंद हैं। बेखौफ अपराधी लगातार आपराधिक घटनाओं…

10 घंटे ago

समस्तीपुर में आसमान से गिरा ‘मेड इन कोरिया’ लिखा डिजिटल लाइट वाला उपकरण, ग्रामीणों में हड़कंप, पहुंची पुलिस

समस्तीपुर/विभूतिपुर : समस्तीपुर जिले के विभूतिपुर प्रखंड अंतर्गत बाजिदपुर बम्बैया पंचायत के वार्ड संख्या-4 स्थित…

12 घंटे ago

समस्तीपुर में पोलिंग पार्टियां रवाना, 58 केंद्रों पर स्नातक के 34,515 और शिक्षक के 2,426 मतदाता करेंगे मताधिकार का प्रयोग

समस्तीपुर : बिहार विधान परिषद के दरभंगा स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के चुनाव के…

22 घंटे ago

दुर्गा पूजा मेले में छात्र को गोली मारने के मामले में एक आरोपी को कर्पूरीग्राम थाने की पुलिस ने किया गिरफ्तार

समस्तीपुर : कर्पूरीग्राम थाना क्षेत्र के बेला पचरूखी गांव में दुर्गा पूजा के मेले के…

22 घंटे ago

समस्तीपुर को मिला पहला ग्रामीण SP, मुकुल कुमार रंजन संभालेंगे जिम्मेदारी

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले की पुलिस व्यवस्था में एक नया अध्याय जुड़ने जा रहा है।…

23 घंटे ago