Samastipur

BPSC टीचर भर्ती में ताक पर नियम; बिहार में दूसरे राज्य के 268 दिव्यांग सामान्य श्रेणी में बन गये शिक्षक, RTI से पर्दाफाश

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े

बिहार में पिछले लगभग एक साल में पांच लाख से ज्यादा शिक्षकों की भर्ती हुई। इससे सरकार के स्कूलों में शिक्षक छात्र अनुपात में काफी सुधार हुआ है। लेकिन बहाली में एक चौंकाने वाले तथ्य का खुलासा हुआ है। बिहार लोक सेवा आयोग, बीपीएससी की तरफ आयोजित शिक्षक भर्ती परीक्षा टीआरई-1 में दूसरे राज्यों के दिव्यांगों को सामान्य श्रेणी में बहाल कर दिया गया। सूचना के अधिकार के तहत बिहार लोक सेवा आयोग ने ऐसे शिक्षकों की संख्या बताई है। दूसरे राज्यों के 268 दिव्यांगों को सामान्य श्रेणी में नौकरी दी गई है। इनमें ज्यादातर उत्तर प्रदेश के अभ्यर्थी हैं।

आरटीआई दाखिल किए जाने के बाद आयोग से मिले जवाब को लेकर कई शिक्षक अभ्यथियों में आक्रोश है। कुछ शिक्षक अभ्यर्थियों ने बताया कि आरटीआई के तहत कक्षा एक से पांच तक में सामान्य श्रेणी में बहाल ऐसे दिव्यांग अभ्यर्थियों की संख्या मांगी गई थी, जिनकी बहाली सामान्य श्रेणी में हुई है। अभ्यर्थियों ने आरोप लगाया कि इस बहाली में ऐसे लोग भी शिक्षक बन गये हैं, जिनका सत्र भी पूरा नहीं हुआ है। कई अन्य गड़बड़ियों के भी आरोप लगाए गए हैं। कहा जा रहा है कि ऐसा काम करते हुए बिहार के अभ्यर्थियों की हकमारी की गयी है।

बहाली को लेकर अभ्यर्थियों का कहना है कि शिक्षक बहाली में चार प्रतिशत दिव्यांग के लिए सीट आरक्षित है और वह सिर्फ बिहार के छात्रों के लिए है। लेकिन, दूसरे राज्यों के दिव्यांग छात्रों को सामान्य श्रेणी में बहाल कर बिहार के छात्रों के साथ अन्याय किया गया है। दूसरे राज्यों से जिन 268 शिक्षक अभ्यर्थियों की बहाली की गई है वह ऑर्थोपेडिक हैंडिकैप की श्रेणी में हैं। इससे पहले भी आरटीआई के जवाब में बिहार लोक सेवा आयोग ने बताया था कि भाषा की परीक्षा में फेल 30 शिक्षक भी शिक्षक भर्ती परीक्षा में बहाल हुए हैं। ताजा मामले में जांच कर कार्रवाई की मांग की गई है।

Avinash Roy

Recent Posts

बिहार: बिना गैस दिए ही भेज दिया डिलीवरी सक्सेसफुल का मैसेज, डिलीवरी बॉय पर हुई FIR

पटना के दीघा इलाके में रहने वाले एक उपभोक्ता ने शिकायत की कि उन्होंने इन्द्रपुरी…

3 मिनट ago

समस्तीपुर में 1.53 लाख लोगों की बंद हो सकती है पेंशन, विभाग ने दी चेतावनी; जल्दी करें ये काम

समस्तीपुर : पेंशन योजना के लाभुकों को जल्द से जल्द अपना जीवन प्रमाणीकरण सत्यापन करना…

2 घंटे ago

UGC गाइडलाइंस पर सुप्रीम कोर्ट की रोक के खिलाफ 18 मार्च को पटना में महाजुटान व राजभवन मार्च का आह्वान

समस्तीपुर : शहर के बी.आर.बी. कॉलेज परिसर में समता आंदोलन के तहत आइसा, आरवाईए, भीम…

3 घंटे ago

समस्तीपुर : KYC अनिवार्यता व नए नियमों से गैस उपभोक्ताओं की बढ़ी परेशानी, गैस किल्लत की अफवाह के बीच नए नियम बने मुसीबत

समस्तीपुर : रसोई गैस को लेकर इन दिनों उपभोक्ताओं की परेशानी बढ़ती जा रही है।…

4 घंटे ago

समस्तीपुर सदर SDO ने गैस वितरकों के साथ बैठक कर दिये निर्देश, उपभोक्ताओं से अफवाहों पर ध्यान ना देने की अपील

समस्तीपुर : एलपीजी की आपूर्ति में संभावित बाधा को देखते हुए बुधवार को एसडीओ दिलीप…

5 घंटे ago

समस्तीपुर कोर्ट से बाहर निकलते ही अंतरराज्यीय शराब तस्कर को पुलिस ने किया गिरफ्तार

समस्तीपुर : दरभंगा जिले के युनिवर्सिटी थाने की पुलिस ने बुधवार को समस्तीपुर नगर थाने…

5 घंटे ago