Samastipur

विजय चौधरी ने कहा जनता का भरोसा आज भी नीतीश पर, मिलन समारोह में मंत्री ने सैकड़ों लोगों को दिलाई JDU की सदस्यता

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े

समस्तीपुर/विद्यापतिनगर [पद्माकर सिंह लाला] :- बिहार सरकार राज्य में सभी वर्गों के हित को ध्यान में रखते हुए हर क्षेत्र में अभूतपूर्व काम कर रही हैं। चाहे सड़क, स्वास्थ्य, पेयजल व्यवस्था, शिक्षा या फिर अपराध नियंत्रण का मामला हो। उक्त बातें बिहार सरकार के जल संसाधन सह संसदीय कार्य मंत्री विजय कुमार चौधरी ने कहीं। मंत्री श्री चौधरी प्रखंड के मऊ धनेशपुर उत्तर पंचायत में रविवार को जदयू की ओर से आयोजित मिलन समारोह को संबोधित कर रहे थे।

समारोह की अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष हरेश प्रसाद सिंह ने किया। वहीं संचालन सीताराम शेरपुरी ने किया। इस अवसर पर मंत्री विजय कुमार चौधरी के समक्ष विभिन्न दलों से आएं सैकड़ों लोगों ने मऊ धनेशपुर उत्तर के पैक्स अध्यक्ष संतोष कुमार सिंह के नेतृत्व में जदयू की सदस्यता ग्रहण किया। मिलन समारोह को संबोधित करते हुए मंत्री ने कहा कि संतोष जी दो दशक से सदैव समाजसेवा से जुड़े रहे हैं। इनके पार्टी में शामिल होने से जदयू को मजबूती मिलेगी।

मंत्री ने कहा कि लोकसभा चुनाव परिणाम से स्पष्ट है कि जनता का भरोसा आज भी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर ही है। मिलन समारोह में पैक्स अध्यक्ष संतोष कुमार सिंह के नेतृत्व में शिवदानी सिंह झप्पू, अवधेश सिंह उर्फ मुरारी सिंह, नवीन सिंह, विमल सिंह, जनार्दन सिंह,शंभू शर्मा, पूर्व उपसरपंच चंद्रभूषण सिंह, सुबोध साह, संजीव साह, अरुण शर्मा, सीताराम महतो, रघुनाथ सिंह, मिथिलेश सिंह, शत्रुघ्न महतो, मनोज सिंह, मो. शमशुल, विनय महतो, राजकिशोर सिंह, संतोष कुमरण, चंद्रकिशोर झा, सुनील सिंह, अरुण सिंह, विकास सिंह सहित सैकड़ों लोग शामिल रहे।

पैक्स गोदाम परिसर में आयोजित मिलन सह सम्मान समारोह के दौरान पैक्स अध्यक्ष संतोष कुमार सिंह ने मंत्री का स्वागत पाग, चादर, माल्यार्पण व बुके भेंट कर किया। मौके पर प्रदेश सचिव धीरेन्द्र कुमार सिंह, युवा जदयू जिलाध्यक्ष विशाल कुमार,राम उदगार महतो, मुखिया दिनेश प्रसाद सिंह, संजीत कुमार सहनी, रामप्रवेश राय,सीपी सिंह, ई. आदिल ईमाम, पैक्स अध्यक्ष रामबिहारी सिंह पप्पू, मिंटू कुमार झा, सुबोध सिंह, सरपंच संघ के अध्यक्ष रंजीत सिंह टुनटुन, कुंदन सिंह, अमरनाथ सिंह मुन्ना,संदीप पाठक, गोपाल यादव, देवेंद्र सोनी, चंद्रकिशोर सोनी, मो. मोईन, मो. हैदर अली, मो. अनवर हुसैन आदि मौजूद रहे।

Avinash Roy

Recent Posts

LPG बुकिंग के नियमों में बड़ा बदलाव, अब 21 नहीं इतने दिन बाद होगा सिलेंडर बुक

ईरान में जारी युद्ध और वैश्विक ऊर्जा संकट की आशंका के बीच भारत में घरेलू…

17 मिनट ago

समस्तीपुर कोर्ट से दस्तावेज चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार, सभी दस्तावेज कबाड़ी दुकान से बरामद, तीन अलग-अलग FIR दर्ज

समस्तीपुर : नगर थाना क्षेत्र के कोर्ट परिसर से तीन अलग-अलग अदालतों के महत्वपूर्ण दस्तावेज…

9 घंटे ago

मारपीट व तलवारबाजी मामले में केवस जागीर से टंडे को पुलिस ने किया गिरफ्तार

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाने की पुलिस ने मारपीट व तलवारबाजी मामले में कार्रवाई करते हुए…

10 घंटे ago

समस्तीपुर में बाजार समिति के पास खड़ी ट्रक से 2 हजार 895 लीटर विदेशी शराब, बोडका और बीयर बरामद

समस्तीपुर : मद्य निषेध सह उत्पाद विभाग की टीम ने मथुरापुर थाना क्षेत्र के अकबरपुर…

10 घंटे ago

UPSC ने कर दिया क्लियर: गाजीपुर की आकांक्षा सिंह 301वीं रैंक पर सच बोल रही थी, ब्रह्मश्वेर मुखिया की पोती का दावा गलत

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर की ही आकांक्षा सिंह ने यूपीएससी सिविल सर्विसेज परीक्षा 2025 में…

13 घंटे ago

समस्तीपुर में दिनदहाड़े जर्दा कारोबारी से 4.31 लाख की लूट मामले में बाजार के ही तीन कारोबारी नामजद, FIR हुई दर्ज

समस्तीपुर : नगर थाना क्षेत्र के बहादुरपुर में माॅडल स्कूल के समीप सोमवार को दिनदहाड़े…

13 घंटे ago