Samastipur

विद्यापतिनगर के गांवों व कस्बों में घुसा वाया नदी का पानी, सुरक्षित आशियाना की तलाश में लोग

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

समस्तीपुर/विद्यापतिनगर [पद्माकर सिंह लाला] :- गंगा और सहायक वाया नदी की बाढ़ के लगातार जल स्तर में बढ़ोत्तरी के बाद विद्यापतिनगर प्रखंड के दियारा में इलाका के चार पंचायतों के दियारा भाग सहित निचले हिस्से में फैलने के कारण बाढ़ का पानी सड़कों पर भी चढ़ गया है। दियारा में बसी गांव की आबादी का सड़क संपर्क भंग हो गया है। नतीजतन हजारों लोगों की परेशानी बढ़ गई है।

आवागमन का एक मात्र साधन नाव ही बचा है। वहीं किसानों के खेतो में लगी भदई मक्का, मिर्च, सब्जियों और पशु चारा की फसल डूबने से किसान माथा पीट रहे हैं। मऊ धनेशपुर दक्षिण निवासी किसान अमरनाथ सिंह मुन्ना ने बताया कि लाखों रुपए की मिर्च की फसल डूब जाने से आर्थिक परेशानी बढ़ गई है।

उधर शेरपुर दियारा, मऊ दियारा, लोदियाही, विशनपुर, समसीपुर, चमथा, दादा टोल, गोप टोल, नीलखेत, गरेरी टोल सहित बछवाड़ा प्रखंड के चमथा एक, चमथा दो और विशनपुर पंचायतों के कुर्मी टोल, चमथा नंबर, माझिल खूंट, समसीपुर , लोदियाही दियारा आदि दर्जनों पंचायतों के करीब 25 हजार की आबादी बाढ़ की पानी से धीरे हुए हैं। जिससे लोगों का घर से निकलना कठिन हो गया है।

बच्चे स्कूल जाना बंद कर चुके हैं। लोग सुरक्षा के लिए ऊंचे स्थान की तलाश में हैं। वहीं बाढ़ पीड़ित अपनी जानमाल की सुरक्षा को लेकर अपने घर की छतों, खुले आकाश के नीचे शरण लिये हुए हैं। वहीं कई स्थानों पर लोग पूरी रात एक ही चौकी पर बैठकर गुजार रहे हैं। जिनके पास पक्का मकान है उनकी छतों पर आसपास के लोगों ने शरण ले रखी है। सभी सुरक्षित स्थानों की खोज में जुटे हुए हैं। इघर सीओ कुमार हर्ष ने बताया कि बाढ़ को लेकर युद्धस्तर पर तैयारी शुरू कर दी गयी है। नाव की व्यवस्था की जा रही है। जिला से निर्देश मिलते ही बाढ़ पीड़ितों के ठहरने, खाने, शुद्ध पेयजल, दवा आदि की समुचित उपाय किये जाएंगे।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर : बच्चों के विवाद में खूनी संघर्ष, बुजुर्ग महिला की पीट-पीटकर ह’त्या, दो पक्षों के बीच जमकर चले लाठी-डंडे

समस्तीपुर/बिथान : समस्तीपुर जिले के बिथान थाना क्षेत्र अंतर्गत भिखनौलिया गांव में बच्चों के बीच…

20 मिनट ago

शंभूपट्टी गांव में गोलीबारी व तोड़फोड़, प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस मामले की जांच में जुटी

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के कर्पूरीग्राम थाना क्षेत्र अंतर्गत शंभूपट्टी गांव में गोलीबारी और तोड़फोड़…

1 घंटा ago

बिहार के भ्रष्ट सुप्रीटेंडिंग इंजीनियर के ठिकानों पर SVU की छापेमारी, एक साथ 5 टीमों ने डाली रेड

पटना में आज भ्रष्टाचार से जुड़े मामले में स्पेशल विजिलेंस यूनिट (SVU) ने बड़ी कार्रवाई…

5 घंटे ago

मिथुन की मौत मामले में घटहो थाने पर जमकर हंगामा, आरोपी महिला को पुलिस द्वारा छोड़ने पर थाना पहुंचे परिजन; टायर जलाकर किया हंगामा

समस्तीपुर/घटहो : घटहो थाना क्षेत्र के मुसापुर गांव में मिथुन गिरि की संदिग्ध मौत के…

21 घंटे ago

मुसरीघरारी में युवती से हथियार के बल पर सामूहिक दु’ष्कर्म, वीडियो आने पर FIR दर्ज

समस्तीपुर/मुसरीघरारी : मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के एक गांव में 19 वर्षीय युवती के साथ हथियार…

22 घंटे ago